Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएनजी स्टेशन पर परिवार से बिछड़े अमेरिका से लौटे 79 वर्षीय बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, सुबह हाईवे किनारे मिला शव

Summer express/करनाल, राकेश कुमार-: हरियाणा के करनाल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। अमेरिका से अपने परिजनों के साथ भारत आए 79 वर्षीय केवल सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे से पहले वह सीएनजी भरवाने के दौरान परिवार से बिछड़ गए थे। पूरी रात उनकी तलाश की गई, लेकिन अगली सुबह उनका शव हाईवे किनारे मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, केवल सिंह अमेरिका के नागरिक थे और अपने बेटे व दामाद के साथ भारत आए थे। दिल्ली से प्राइवेट टैक्सी के जरिए वे पंजाब के नवांशहर जा रहे थे। सफर के दौरान करनाल के बस्ताड़ा टोल प्लाजा के पास टैक्सी को सीएनजी भरवाने के लिए रोका गया। इसी दौरान केवल सिंह लघुशंका के लिए वाहन से नीचे उतरे। कुछ देर बाद जब परिवार ने उन्हें वापस बुलाना चाहा तो वह वहां दिखाई नहीं दिए। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।रात अधिक होने के कारण परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन की। परिवार के कुछ सदस्य करनाल में ही रुककर तलाश करते रहे, जबकि अन्य नवांशहर पहुंच गए। पूरी रात केवल सिंह का कोई पता नहीं चल सका। सुबह परिजन दोबारा उसी स्थान पर पहुंचे तो वहां पुलिस की मौजूदगी देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।पुलिस से पूछताछ के दौरान पता चला कि हाईवे किनारे एक बुजुर्ग का शव मिला है। पहचान कराने पर शव केवल सिंह का निकला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रात के समय सड़क पार करते या सड़क की ओर जाते हुए किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मधुबन थाना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में केवल सिंह सड़क की ओर जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद हादसा होने की आशंका जताई गई है। पुलिस फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।परिजनों ने पुलिस को बताया कि केवल सिंह पिछले लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और अमेरिका में उनका उपचार चल रहा था। संभवतः इसी कारण वह रास्ता भटक गए और परिवार से अलग हो गए। किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही देर की यह दूरी हमेशा की जुदाई में बदल जाएगी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे के जिम्मेदार वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.