Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

600 गज अवैध निर्माण पर सवाल… बिंद्रा कॉलोनी की विवादित जमीन पर घमासान, 6 लोग नामजद समेत कई पर पर्चा दर्ज किया

लक्की मेहता | लुधियाना
बिंद्रा कॉलोनी की विवादित जमीन का मामला अब पुलिस कार्रवाई और नगर निगम की कथित निष्क्रियता के चलते बड़ा विवाद बन गया है। एक तरफ थाना देहाती पुलिस ने 15 कनाल 12 मरले कृषि भूमि पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने की कोशिश के आरोप में छह नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
वहीं दूसरी ओर उसी विवादित जमीन के करीब 600 गज हिस्से पर हुए अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। शिकायतकर्ता हरिदरपाल सिंह का आरोप है कि आरोपियों ने आपसी साजिश के तहत राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और गांव काराबारा स्थित खसरा नंबर 42/11, 19-20 (मिन), कुल 15 कनाल 12 मरले जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। आरोप है कि गांव सोरखेवाल के खसरा नंबर 694/352 की जमीन को रिकॉर्ड में दर्शाकर चारदीवारी खड़ी कर कब्जे का प्रयास किया गया।

एफआईआर के बाद भी नहीं टूटी अवैध बिल्डिंग

मामले का दूसरा और अधिक गंभीर पहलू यह है कि विवादित जमीन के करीब 600 गज हिस्से पर कथित तौर पर नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण कर लिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि निगम के वरिष्ठ अधिकारियों-कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर और एमटीपी शाखा-को पूरे घटनाक्रम की जानकारी होने के बावजूद निर्माण नहीं रुकवाया गया।आरोप है कि पहले मौके पर शटरिंग की गई और बाद में लैंटर डालकर निर्माण पूरा कर दिया गया, लेकिन निगम की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

डिमोलिशन नोटिस बना सिर्फ कागज का टुकड़ा

सूत्रों के मुताबिक नगर निगम ने करीब दो सप्ताह पहले अवैध निर्माण को लेकर डिमोलिशन नोटिस जारी किया था, लेकिन नोटिस के बाद भी मौके पर न तो कोई तोड़फोड़ हुई और न ही अवैध निर्माण हटाया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि निगम ने सिर्फ औपचारिकता निभाई और कार्रवाई को फाइलों तक सीमित रखा।

मामले पर नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर तपन भनोट ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दोबारा सख्ती के साथ कार्रवाई करने और जल्द आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण नियमों के विपरीत पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.