Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में चुनावी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, गन लॉक होने से बची जान

Summer express, रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे में चुनावी रंजिश को लेकर युवक पर कथित तौर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक को गन प्वाइंट पर जबरन थार गाड़ी में बैठाकर बंधक बना लिया। इस दौरान उसे गोली मारने की कोशिश की गई, लेकिन बंदूक लॉक हो जाने के कारण फायर नहीं हो सका और युवक की जान बच गई। इसके बाद आरोपियों ने बंदूक की बट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल विकास ने बताया कि वह दोपहर के समय सांपला के बेरी रोड स्थित एक दुकान पर अपने दोस्तों द्वारा खरीदे गए सामान का भुगतान करने पहुंचा था। उसी दौरान सांपला निवासी सुनील कुमार उर्फ भोपा अपने एक साथी के साथ थार वाहन में वहां पहुंचा। आरोप है कि सुनील ने बातचीत के बहाने उसे अपने पास बुलाया और गाड़ी में बैठा लिया। जैसे ही वह वाहन में बैठा, आरोपी ने उस पर बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रिगर दबा दिया। हालांकि, हथियार लॉक होने के कारण गोली नहीं चल सकी और उसकी जान बच गई।

पीड़ित का आरोप है कि गोली नहीं चलने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बंदूक दूसरे व्यक्ति को सौंप दी गई और मुख्य आरोपी ने बंदूक की बट से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विकास का कहना है कि आरोपी ने चलते वाहन में बंदूक को दोबारा चालू करने की भी कोशिश की, लेकिन इसी बीच उसे मौका मिल गया और वह गाड़ी से कूदकर भाग निकला। भागते समय उसने आरोपियों के वाहन का वीडियो भी बना लिया।

विकास का कहना है कि उसकी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उसके अनुसार पूरा विवाद चुनावी रंजिश का है। हाल ही में हुए चुनाव में उसने भाजपा उम्मीदवार संजय का समर्थन किया था, जबकि सुनील को टिकट नहीं मिलने के कारण वह नाराज था। विकास का आरोप है कि इसी कारण उसे पहले भी धमकियां दी गई थीं और अब जान से मारने का प्रयास किया गया।

अस्पताल में भर्ती विकास ने सांपला थाना पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और केवल औपचारिक कार्रवाई की। वहीं, सांपला थाना पुलिस का कहना है कि मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और जांच के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.