Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोलन में भाजपा का बढ़ा जनाधार,जिला परिषद पद पर शीला कुमारी लगातार दूसरी बार बनीं चेयरपर्सन, पंकज शर्मा चुने गए उपाध्यक्ष

Summer express/सोलन/भूपेन्द्र -:सोलन जिले की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए जिला परिषद पर कब्ज़ा बरकरार रखा है। नगर निगम में सफलता के बाद भाजपा ने जिला परिषद के नेतृत्व पर भी अपना वर्चस्व कायम रखते हुए कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित शीला कुमारी लगातार दूसरी बार चेयरपर्सन चुनी गईं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर पंकज शर्मा ने जीत हासिल की।

इस चुनाव को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा की इस जीत को संगठन की मजबूती और जनसमर्थन का संकेत माना जा रहा है, वहीं कांग्रेस के लिए यह परिणाम आत्ममंथन का विषय बन गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि स्थानीय निकायों में लगातार मिल रही सफलताएं भाजपा के लिए भविष्य की चुनावी रणनीति को और मजबूत करेंगी।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया। दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने परिणामों की समीक्षा कर संगठन को और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला परिषद के नए नेतृत्व से अब क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.