Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में गश्ती पुलिस वाहन टैंकर से टकराया, दो हेड कॉन्स्टेबलों की मौत

Summer express, गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई, जबकि एक अन्य कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। फर्रुखनगर क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) एक पानी के टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में हेड कॉन्स्टेबल छोटेलाल और हेड कॉन्स्टेबल अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वाहन चला रहे कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार,  रात करीब 11 बजे ईआरवी-254 हरिनगर डूमा क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान फर्रुखनगर कंट्रोल रूम से इलाके में झगड़े की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। ईआरवी को कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र चला रहे थे, जबकि हेड कॉन्स्टेबल छोटेलाल और अनिल भी वाहन में सवार थे।

रास्ते में खेड़ा खुर्मुपुर स्थित सवेरा कॉलेज के पास पुलिस वाहन आगे चल रहे पानी के टैंकर से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईआरवी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और तीनों पुलिसकर्मी वाहन के भीतर बुरी तरह फंस गए।

धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को काटकर पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक हेड कॉन्स्टेबल छोटेलाल और अनिल की मौत हो चुकी थी। घायल कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने दोनों मृतक पुलिसकर्मियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ड्यूटी के दौरान दो पुलिसकर्मियों की असमय मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। अधिकारी दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.