Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में मक्की पर फॉल आर्मीवॉर्म का बढ़ता प्रकोप, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

Summer express/मंडी/ धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान मक्की की फसल पर फॉल आर्मीवॉर्म (Fall Armyworm) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष मौसम की अनुकूल परिस्थितियों के कारण विशेष रूप से हाइब्रिड मक्की की फसलों पर इस कीट का हमला अधिक देखा जा रहा है। मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है, जहां बड़ी संख्या में किसानों की फसल खतरे में है। प्रदेशभर में मक्की की खेती बड़े पैमाने पर होती है और इस कीट के बढ़ते असर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार फॉल आर्मीवॉर्म एक अत्यंत आक्रामक कीट है, जो सबसे पहले मक्की की पत्तियों को नुकसान पहुंचाता है। बाद में इसकी सुंडियां तने और भुट्टों के भीतर प्रवेश कर फसल को अंदर से नष्ट कर देती हैं। यही कारण है कि यदि समय रहते नियंत्रण नहीं किया जाए तो उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है। पिछले कुछ वर्षों से यह कीट हिमाचल सहित देश के कई राज्यों में किसानों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

कृषि विज्ञान केंद्र, मंडी के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. पंकज सूद ने किसानों से नियमित रूप से खेतों का निरीक्षण करने की अपील की है। उनका कहना है कि फसल में पत्तियों पर छेद, सुंडियों की मौजूदगी या अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई दें तो तुरंत कृषि विभाग अथवा कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करना चाहिए, ताकि समय पर उचित सलाह और उपचार मिल सके।कीट नियंत्रण के लिए वैज्ञानिकों ने क्लोरेंट्रानिलिप्रोल (कोराजन) का 0.4 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी के हिसाब से घोल बनाकर छिड़काव करने की सलाह दी है। इसके अलावा इमामेक्टिन बेंजोएट का प्रयोग भी प्रभावी माना गया है। यदि एक बार के छिड़काव के बाद भी प्रकोप बना रहे तो लगभग 15 दिनों के अंतराल पर दोबारा स्प्रे करने की सलाह दी गई है।विशेषज्ञों का कहना है कि रासायनिक नियंत्रण के साथ-साथ फनल ट्रैप का उपयोग भी लाभदायक है। इससे उड़ने वाले पतंगों की निगरानी और उनकी संख्या को कम किया जा सकता है, जिससे अंडों और लार्वा की बढ़ोतरी पर नियंत्रण संभव होता है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से समय रहते आवश्यक कदम उठाने की अपील की है, ताकि मक्की की फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.