Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजेंद्र राणा का मुख्यमंत्री पर निशाना, बोले— राजनीति छोड़ ज्योतिष करने में लगे हैं मुख्यमंत्री

Summer express/हमीरपुर: अरविंद -:प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राजनीतिक मुद्दों पर जवाब देने के बजाय भविष्यवाणी करने में व्यस्त हैं और उन्हें अपनी पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।

राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार भाजपा के भविष्य को लेकर बयान दे रहे हैं, जबकि पंचायत और जिला परिषद चुनावों के नतीजे कांग्रेस की वास्तविक स्थिति को दर्शा चुके हैं। उनका दावा था कि हमीरपुर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को केवल एक सीट मिली और आने वाले समय में पार्टी की स्थिति और कमजोर होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को भाजपा की बजाय कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की सलाह दी।पुलिस बैंड हार्मनी से जुड़े अधिकारी के निलंबन पर भी राणा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस बैंड ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है, ऐसे में संबंधित अधिकारी के खिलाफ की गई कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। राणा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हुई है और सरकार की कार्यशैली से पुलिस की छवि पर असर पड़ा है।

हमीरपुर नगर परिषद को नगर निगम घोषित किए जाने के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। राणा ने कहा कि नगर निगम का दर्जा देने की घोषणा तो कर दी गई, लेकिन दो वर्षों से नगर निगम का गठन और चुनाव नहीं हो पाए हैं। इसके कारण विकास कार्य प्रभावित हुए हैं और लोगों को अपने दैनिक प्रशासनिक कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है। राणा ने कहा कि जनता अब सरकार की कार्यप्रणाली को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.