Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सजूमा में दूषित पानी पर एक्शन, चार जोन बनाकर शुरू हुआ विशेष अभियान  

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल के गांव सजूमा में दूषित पेयजल की शिकायतों के बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पब्लिक हेल्थ) ने बड़े स्तर पर राहत और निगरानी अभियान शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से गांव में दूषित पानी की वजह से लोगों के बीमार होने की शिकायतें सामने आने के बाद विभाग ने पूरे गांव को चार जोन में विभाजित कर अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें तैनात कर दी हैं। विभाग का कहना है कि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता जगदीप दलाल ने बताया कि शिकायत मिलते ही विभाग की पूरी टीम को सक्रिय कर दिया गया। गांव के प्रत्येक घर से पानी के नमूने लिए जा रहे हैं और उनकी लगातार जांच की जा रही है। अब तक प्राप्त रिपोर्ट में पानी के सैंपल सामान्य पाए गए हैं। इसके साथ ही ओटी टेस्ट और क्लोरीनेशन की भी नियमित जांच की जा रही है ताकि पेयजल की गुणवत्ता पूरी तरह सुरक्षित बनी रहे।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कई जगह लोगों की लापरवाही भी सामने आई है। विभाग की टीम को अब तक करीब 70 ऐसे पानी के कनेक्शन मिले हैं, जिनकी पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त थीं और गंदी नालियों के संपर्क में थीं। इसी कारण दूषित पानी के मिश्रण की आशंका बनी। इन सभी कनेक्शनों की पहचान कर उन्हें ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

ग्रामीणों की मांग को देखते हुए गांव में एक नया पेयजल ट्यूबवेल भी स्थापित किया जा रहा है, जिससे लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा खराब पाइपलाइनों की मरम्मत के लिए तीन प्लंबरों की विशेष टीम गठित की गई है, जो घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शनों की जांच और मरम्मत कर रही है।

विभाग ने गांव के सरकारी स्कूल में जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। इस दौरान बच्चों और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, पानी को सुरक्षित रखने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

कार्यकारी अभियंता जगदीप दलाल ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के घर का पानी का कनेक्शन खराब है या दूषित पानी की समस्या है तो तुरंत विभाग या टोल फ्री नंबर पर सूचना दें। विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी। उन्होंने लोगों से अगले 10 से 15 दिनों तक एहतियात के तौर पर उबला हुआ या गर्म पानी पीने की सलाह भी दी।

उन्होंने कहा कि विभाग पूरी तरह ग्रामीणों के साथ खड़ा है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गांव में पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो तथा भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.