Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ कनाल सरकारी जमीन से हटाए अवैध कब्जे

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में वन विभाग ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। अभियान के दौरान विभाग ने करीब डेढ़ कनाल वन भूमि को कब्जामुक्त कराया। इस कार्रवाई में मस्जिद और चर्च की चारदीवारी के साथ एक निजी स्कूल के अवैध रूप से बने कमरों को भी हटाया गया।

वन विभाग की टीम ने वार्ड नंबर-12 स्थित वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार संबंधित पक्षों को पहले ही कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समय के भीतर अवैध निर्माण नहीं हटाए गए। इसके बाद विभाग ने प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर से कार्रवाई की और सरकारी भूमि को अपने कब्जे में ले लिया।

कार्रवाई के दौरान चर्च से जुड़े लोगों ने विभाग के पहुंचने से पहले ही चारदीवारी का एक हिस्सा स्वयं हटाना शुरू कर दिया था। वहीं, स्कूल संचालक ने भी कार्रवाई से पहले भवन की छत हटवा दी थी। इसके बावजूद वन विभाग ने स्कूल के अवैध रूप से बने कमरों को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले संबंधित क्षेत्र में वन भूमि पर बने मस्जिद के अवैध निर्माण को भी स्थानीय स्तर पर स्वयं हटा दिया गया था।

अभियान की निगरानी ड्यूटी मजिस्ट्रेट आर.एस. बाठ ने की। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और विभागीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। हालांकि, पूरे अभियान के दौरान किसी प्रकार का विरोध या अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई।

वन विभाग के रेंज अधिकारी खजान सिंह ने बताया कि विभाग ने अवैध कब्जाधारियों को कई बार लिखित नोटिस जारी किए थे, लेकिन निर्माण नहीं हटाए गए। इसके चलते नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि पहले चरण में वन भूमि को कब्जामुक्त कराने का कार्य पूरा कर लिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, वन विभाग की भूमि पर बने अन्य आवासीय और व्यावसायिक भवनों को भी नोटिस जारी किए जा चुके हैं। यदि निर्धारित समय में कब्जे नहीं हटाए गए तो उनके खिलाफ भी जल्द बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट आर.एस. बाठ ने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान में अब लोगों का सहयोग भी मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता बढ़ने के साथ लोग समझ रहे हैं कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा स्थायी नहीं रह सकता, इसलिए कई स्थानों पर लोग स्वयं भी निर्माण हटाने लगे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.