Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

15 साल में तैयार हुई देश की सबसे बड़ी जल सुरंग, अब नर्मदा का पानी पहुंचेगा विंध्य के खेतों तक

Summer express, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद में देश की सबसे बड़ी जल सुरंग (वाटर टनल) का निर्माण पूरा हो गया है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना नर्मदा नदी के जल को महाकोशल क्षेत्र से विंध्य अंचल तक प्राकृतिक बहाव के जरिए पहुंचाने का मार्ग तैयार करेगी। इस सुरंग के जरिए बिना किसी पंप की सहायता के नर्मदा का पानी सोन बेसिन से जुड़कर लाखों किसानों के खेतों तक पहुंचेगा।

करीब 12 किलोमीटर लंबी और 10.14 मीटर व्यास वाली इस विशाल सुरंग का निर्माण बरगी व्यपवर्तन परियोजना के तहत किया गया है। इसके पूरा होने से महाकोशल और विंध्य क्षेत्र के जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, पन्ना और रीवा सहित छह जिलों की लगभग 2.45 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। इसके अलावा करीब 1450 गांवों को इस परियोजना का सीधा लाभ मिलेगा।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना को वर्ष 2008 में 799 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी मिली थी। वर्ष 2011 में सुरंग निर्माण का कार्य शुरू हुआ, जिसे 40 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन तकनीकी और प्राकृतिक चुनौतियों के चलते यह कार्य लगभग 15 वर्षों में पूरा हो सका। निर्माण के दौरान अमेरिका और जर्मनी की आधुनिक मशीनों का उपयोग किया गया, लेकिन पहाड़ों के भीतर कठिन चट्टानों, पानी के तेज बहाव, मिट्टी धंसने और रेलवे लाइन के नीचे से सुरंग निकालने जैसी कई बाधाओं के कारण परियोजना लगातार विलंबित होती रही।

वर्ष 2022 में सुरंग निर्माण के दौरान बड़ा हादसा भी हुआ था। मशीन का कटर बाहर निकालने के लिए बनाए गए शाफ्ट के धंस जाने से नौ मजदूर उसमें दब गए थे, जिनमें दो श्रमिकों की मौत हो गई थी। लगातार देरी और तकनीकी अड़चनों के कारण परियोजना की लागत बढ़कर लगभग 1600 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

कार्यपालन यंत्री सहज श्रीवास्तव के अनुसार, सलैया फाटक से खिरहनी गांव तक पहाड़ों के नीचे बनाई गई यह सुरंग देश की सबसे बड़ी जल सुरंग है। अब सुरंग निर्माण पूरा होने के बाद टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) को शाफ्ट के माध्यम से बाहर निकालने का कार्य शुरू किया जा रहा है।

इस परियोजना से कटनी की 21,823 हेक्टेयर, मैहर की 54,227 हेक्टेयर, सतना की 1,04,970 हेक्टेयर, पन्ना की 448 हेक्टेयर, रीवा की 3,084 हेक्टेयर और जबलपुर की लगभग 60 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। सरकार की योजना के अनुसार अक्टूबर माह से नर्मदा का जल विंध्य क्षेत्र तक पहुंचाना शुरू कर दिया जाएगा, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए स्थायी जल स्रोत उपलब्ध होगा।

परियोजना के पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को स्लीमनाबाद पहुंचकर जल सुरंग का निरीक्षण करेंगे। वह पड़वार रोड स्थित शाफ्ट स्थल का भी दौरा करेंगे, जहां से सुरंग निर्माण में प्रयुक्त मशीन को बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री स्लीमनाबाद तिराहा स्थित सभा स्थल पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.