Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भगवान जगन्नाथ, बलदेव व सुभद्रा ने रथ पर दिए भक्तों को दर्शन, हजारों ने लिया आशीर्वाद

लक्की भट्टी | लुधियाना
इस्कॉन लुधियाना एवं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी की ओर से भगवान जगन्नाथ जी की 30वीं विशाल रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलदेव और बहन सुभद्रा के साथ भव्य रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। हजारों भक्तों ने रथ की रस्सियां खींचकर पुण्य प्राप्त किया।
इस अवसर पर दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव, एडवोकेट बिक्रम सिद्धू, राशि अग्रवाल, भूपिंदर बसंत, अनूप थापर, कंवल पाहवा, लीना टपारिया, पार्षद पति मनु जैरथ, रिंकू पायलट, मुकेश घई, सुनील भल्ला रोमी आदि शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद लिया। मार्ग में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल (सेवक सिद्धपीठ) के अश्वनी ग्रोवर, बृज मोहन ढींगरा, विशाल अवस्थी परिकर, इस्कॉन जनपथ, इस्कॉन सिविल लांइस के वैष्णव वृंदों, वृंदावन से परशुराम, लीजा डावर आदि ने संकीर्तन किया। मार्ग में आरती स्टील, होटल महाराजा रिजेंसी, जिला बार एसो., टैक्सेशसन बार एसो., लुधियाना क्लब, क्लब, न्यू यंग फाइव स्टार क्लब, लुधियाना ज्यूलर्ज एसो. सहित कई संगठनों व श्रद्धालुओं की आेर से विशाल स्वागती मंच लगाए। इस अवसर पर कमेटी के चेयरमैन राजेश ढांडा, प्रधान सतीश गुप्ता, महासचिव एडवोकेट संजीव सूद बांका, सचिव अनिल सलूजा, सुखदर्शन जैन भोला, मदन गोयल, दर्शन लाल लड्डू, विपन सूद काका, राजिन्द्र छाबड़ा आेटाया, हरीश जैरथ बिट्टू, डा. अश्वनी गुप्ता, कैलाश लड्ढा, सतीश वर्मा, राजीव वर्मा, अरुण वर्मा, संजय जैन बरनाला, अश्वनी जैन बरनाला, केशव गुप्ता, सुरिन्द्र नैय्यर बिट्टू, संजीव गुप्ता स्टॉक एक्सचेंज, राजेश जैन बॉबी, बिट्टू गुम्बर, हनी वर्मा, लोकेश सूद, बसंत कुमार, पार्षद प्रदीप शर्मा गैबी, वरिन्द्र शर्मा बॉबी, अवी मल्होत्रा, बनवारी हरजाई, गोल्डी सभ्रवाल, अभय सूद काका, अमर सचदेवा, लक्की चोपड़ा, मुनीश महाजन, नरेश देवगण, हनी वर्मा, वरिंदर शर्मा बॉबी, देवनाथ, केशव गुप्ता, मधुसूदन सूद, कैलाश लड्ढा, भूषण गोरा, वासु निझावन आदि उपस्थित थे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.