Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्रीय कैबिनेट के सात बड़े फैसले, सेमीकॉन 2.0 के लिए ₹1.27 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में विनिर्माण, बुनियादी ढांचे और कृषि क्षेत्र को गति देने के उद्देश्य से सात बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण सेमीकॉन 2.0 कार्यक्रम है, जिसके लिए ₹1.27 लाख करोड़ का बजटीय प्रावधान किया गया है।
इसके अलावा ₹62,500 करोड़ की नई मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग योजना (एमपीएमएस), राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026, वाराणसी के दो एलिवेटेड कॉरिडोर तथा रेलवे क्षमता विस्तार से जुड़ी परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई। इन सभी परियोजनाओं का कुल वित्तीय आकार ₹2.19 लाख करोड़ से अधिक है। सरकार के अनुसार सेमीकॉन 2.0 का उद्देश्य भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर विनिर्माण और डिजाइन का प्रमुख केंद्र बनाना है। योजना के तहत चिप डिजाइन, नई फैब्रिकेशन इकाइयों (फैब), सेमीकंडक्टर उपकरण एवं कच्चे माल, एटीएमपी-ओसैट पैकेजिंग, अनुसंधान तथा कुशल मानव संसाधन विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की भूमिका मजबूत होगी।्र कैबिनेट ने मोबाइल फोन निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए नई मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग योजना को भी मंजूरी दी है। सरकार का मानना है कि इससे घरेलू मूल्य संवर्धन बढ़ेगा, आयात पर निर्भरता घटेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
कृषि क्षेत्र के लिए मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 को मंजूरी दी है। सरकार का कहना है कि इससे आयात पर निर्भरता कम होगी और किसानों को समय पर यूरिया उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही रेलवे से जुड़ी क्षमता विस्तार परियोजनाओं को भी स्वीकृति दी गई है, जिससे माल और यात्री परिवहन को गति मिलने की उम्मीद है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.