Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुना में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर डूबा, देर शाम तक चलता रहा तलाश अभियान

Summer express, गन्नौर। हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र में  एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पबनेरा गांव स्थित यमुना घाट पर नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। हालांकि देर शाम तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमेदगढ़ गांव निवासी दानिश पबनेरा के राजकीय विद्यालय में पढ़ाई करता था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने मित्र अंश और दो अन्य साथियों के साथ पबनेरा यमुना घाट पर घूमने के लिए गया था। कुछ देर बाद दानिश और अंश नदी में नहाने के लिए उतर गए, जबकि उनके दो अन्य साथी किनारे पर ही खड़े रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाते समय दोनों किशोर अचानक नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गए और पानी के तेज बहाव में फंस गए। दोनों को डूबता देख घाट पर ठोकर लगाने का कार्य कर रहे मजदूर तुरंत नदी में कूद पड़े। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद अंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दानिश तेज बहाव में बह गया और देखते ही देखते लापता हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में यमुना घाट पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू कराया। कई घंटों तक नदी के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन की गई, लेकिन देर शाम तक दानिश का कोई पता नहीं चल सका।

हादसे के बाद दानिश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि गोताखोरों और बचाव दल की मदद से तलाश अभियान लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि किशोर का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में यमुना नदी का जलस्तर और बहाव सामान्य से अधिक रहता है। ऐसे में नदी या अन्य जल स्रोतों में नहाने से बचें और बच्चों को भी बिना निगरानी के पानी के पास न जाने दें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय...

होडल में कांग्रेस का प्रदर्शन :दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर लगाए वोट चोरी के आरोप

Summer express, सुंदर कुंडू, होडल। हरियाणा के होडल स्थित स्थानीय अंबेडकर भवन में कांग्रेस की ओर से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस...

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर के पास अडानी के विज्ञापन बैनरों पर विवाद, महिला कांग्रेस ने उठाए सवाल

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर के बाहर और आसपास अडानी के विज्ञापन वाले बैनर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महिला कांग्रेस ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेत्री सीमा हुड्डा ने...

कैथल में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 100 जवानों ने 10 घरों की तलाशी ली

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार सुबह फतेहपुर पूंडरी में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। डीएसपी सुशील प्रकाश के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में करीब 100 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने सूंघने वाले प्रशिक्षित कुत्ते की मदद...

हिसार में दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, बेटा घायल

Summer express,हिसार I हिसार के गांव दौलतपुर के पास शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.