Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनम वांगचुक को जबरन उठा अस्पताल ले गई पुलिस, जंतर-मंतर पर बढ़ा तनाव

नई दिल्ली।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 21वें दिन शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले गई।
पुलिस का कहना है कि वांगचुक की लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन में यह कदम उठाया गया। अधिकारियों के अनुसार लंबे उपवास के कारण उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा था और चिकित्सकीय देखभाल आवश्यक हो गई थी। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि वांगचुक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन कमजोरी और डिहाइड्रेशन के कारण उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है। वांगचुक को अस्पताल ले जाने के दौरान जंतर-मंतर पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने की कार्रवाई भी की।
पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक और अधिकतम संयम के साथ की गई, जबकि प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वांगचुक को उनकी इच्छा के विरुद्ध उठाकर ले जाया गया। इस घटनाक्रम के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए।
अभिजीत का आरोप: वांगचुक को गालियां दी गईं: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की कि वह वांगचुक की जगह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखेंगे। दीपके ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, उन्हें गालियां दी गईं और जबरन हटाया गया। उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा और 20 जुलाई को संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने की योजना भी बरकरार है। पुलिस ने इन आरोपों पर विस्तृत टिप्पणी नहीं की है।

प्रधान के सरकारी आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई

इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सरकारी आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। प्रदर्शन के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और बैरिकेडिंग की गई। आंदोलन से जुड़े लोगों ने सरकार पर लोकतांत्रिक विरोध को दबाने का आरोप लगाया, जबकि प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

स्याही फेंकने की घटना से बढ़ा विवाद

प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके पर एक महिला द्वारा स्याही फेंके जाने की घटना भी सामने आई। इस घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी रही, हालांकि पुलिस ने स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वांगचुक को अस्पताल भेजने का उद्देश्य केवल उनकी जान की सुरक्षा और आवश्यक उपचार सुनिश्चित करना था। वहीं वांगचुक के समर्थकों और आंदोलन से जुड़े नेताओं का आरोप है कि यह कार्रवाई आंदोलन को कमजोर करने के लिए की गई। फिलहाल वांगचुक अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में हैं और उनके समर्थकों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.