Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

 रोहतक में 10 वर्षीय बच्चे से मारपीट, सड़क पर पटकने का वीडियो वायरल  

Summer express, रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले के माडौधी गांव में 10 वर्षीय बच्चे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने पहले बच्चे के साथ हाथापाई की और बाद में उसे उठाकर सड़क पर पटक दिया। इस घटना में बच्चा घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

जानकारी के अनुसार, बच्चे के परिजनों ने कलानौर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनके 10 वर्षीय बेटे का पड़ोस के एक अन्य बच्चे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दूसरा बच्चा अपने पिता को मौके पर ले आया। उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।

परिजनों का आरोप है कि कुछ समय बाद जब उनका बेटा घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने जा रहा था, तभी पड़ोसी युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि युवक ने पहले अपनी साइकिल से बच्चे को टक्कर मारी और फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने बच्चे को उठाकर सड़क पर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया।

शिकायत के मुताबिक, युवक ने बच्चे को सड़क पर गिराने के बाद उसके साथ लात-घूंसों से भी मारपीट की। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल बच्चा किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। इसी वजह से इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

पुलिस के अनुसार, यदि भविष्य में किसी भी पक्ष की ओर से दोबारा शिकायत दी जाती है या नए तथ्य सामने आते हैं, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला आपसी सहमति से सुलझा हुआ बताया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी कर्मियों को दिवाली का तोहफा, डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की अतिरिक्त बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले से राज्य के करीब आठ लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ मिलेगा।नई दर के अनुसार महंगाई भत्ता 50...

सोलन में अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा, 8 पीड़ितों को 4 लाख की राहत स्वीकृत

Summer express/सोलन-: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने अधिकारियों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत पात्र पीड़ितों को राहत राशि समयबद्ध उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय एवं सहायता प्रदान करने में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।उपायुक्त आज जिला स्तरीय सतर्कता एवं...

तंबाकू मुक्त गांव बनाने में ऊना प्रदेश में अव्वल, 112 गांवों के बाद अब शत-प्रतिशत लक्ष्य पर नजर

Summer express/ऊना, राकेश-: तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत ऊना जिले ने प्रदेशभर में अपनी अग्रणी स्थिति बरकरार रखते हुए 112 गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने की उपलब्धि हासिल की है। अब जिला प्रशासन ने अभियान के अगले चरण में शेष गांवों को भी इस मुहिम से जोड़ने की तैयारी तेज कर दी है। उपायुक्त...

केएमपी एक्सप्रेसवे पर केमिकल से भरा टैंकर पलटा, सड़क पर लगी भीषण आग

Summer express, तावड़ू (नूंह)। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर खोड़ बसई सीमा क्षेत्र के पास एक बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी की ढलान पर केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क पर गिरते ही उसमें भरा केमिकल फैल गया और कुछ ही देर में आग लग गई। सड़क पर फैले...

शहद और मधुमक्खी के मोम से तैयार इको-फ्रेंडली उपहारों से सजेगी दिवाली, MHU के विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

Summer Express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। दिवाली के अवसर पर बाजार में जहां मिठाइयों और पारंपरिक उपहारों की मांग बढ़ रही है, वहीं महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर विश्वविद्यालय (MHU), करनाल के विद्यार्थियों ने इस बार त्योहार के लिए कुछ अनूठे और पर्यावरण के अनुकूल उपहार तैयार किए हैं। विद्यार्थियों ने शहद और मधुमक्खियों से मिलने वाले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.