Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कागजों में बना श्मशान घाट, जमीनी हकीकत में अधूरा ढांचा; 94 हजार के कथित गबन का आरोप

Summer express/मंडी /धर्मवीर-: जिला मंडी के तहत पड़ने वाले विकास खंड बल्ह की ग्राम पंचायत मलथेहड़ में श्मशान घाट जोलटू नाला निर्माण कार्य में कथित वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आरोप है कि कागजों में पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों द्वारा श्मशान घाट के कार्य को पूर्ण बताकर ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कही हटकर है। करीब 6 साल बीत जाने के बाद भी श्माशान घाट स्लेब नहीं लग पाया है। पंचायत के निवासी वेद प्रकाश नायक ने उपायुक्त मंडी को शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

2020 में पिल्लर और ढांचे के लिए पहले ही खर्च हो चुके हैं 82 हजार

शिकायत के अनुसार वर्ष 2020-21 में मनरेगा के तहत तत्कालीन वार्ड सदस्य जय वर्धन की देखरेख में श्मशान घाट का निर्माण कार्य किया गयाा। उस समय लगभग 82 हजार रुपये खर्च कर केवल पिलर और ढांचा तैयार किया गया, जबकि श्मशान घाट पर स्लैब नहीं डाला गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि तत्कालीन प्रधान द्वारा आवश्यक निर्माण सामग्री उपलब्ध नहीं करवाई गई, जिसके कारण कार्य अधूरा रह गया। स्लैब निर्माण के लिए खरीदा गया सरिया आज भी उनके घर में रखा हुआ है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों और तत्कालीन वार्ड सदस्य को भी है। वेद प्रकाश नायक का आरोप है कि इसके बावजूद वर्ष 2025-26 में 15वें वित्त आयोग की राशि से इस अधूरे कार्य को पूर्ण दर्शाते हुए विभिन्न मदों में कुल 94,573 रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर दिया गया। उनका कहना है कि मौके पर आज भी श्मशान घाट पर स्लैब नहीं है, केवल सरिया खुला पड़ा है और नीचे शटरिंग तक नहीं लगी है। 

पंचायत पोर्टल पर किए गए कई भुगतानों उल्लेख: 

शिकायत में पंचायत पोर्टल पर कई भुगतानों का भी उल्लेख किया गया है। इनमें वाउचर संख्या 15वां वित्त आयोग यानी 

एक्सवीएफसी/2025-26/पी/22 के तहत 33,915 रुपये, पी/26 के तहत 24,000 रुपये, पी/27 के तहत 18,000 रुपये, पी/28 के तहत 11,518 रुपये और पी/29 के तहत 7,140 रुपये के भुगतान का जिक्र किया गया है। शिकायतकर्ता ने विशेष रूप से मास्टर रोल संख्या 021140 के विरुद्ध दो अलग-अलग भुगतानों के माध्यम से कुल 29 हजार 518 रुपये के भुगतान की भी जांच की मांग की है। शिकायत में सवाल उठाया गया है कि जब निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो माप पुस्तिका (एमबी) किस तकनीकी सहायक या जूनियर इंजीनियर ने तैयार की, गुणवत्ता प्रमाणन किस अधिकारी ने किया और भुगतान किस सक्षम अधिकारी की स्वीकृति से जारी हुआ। 

उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना के आरोप: 

वेद प्रकाश नायक ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत मलथेहड़ में कथित अनियमितताओं को लेकर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा सीडब्ल्यूपीआईएल नंबर. 13 ऑफ 2024 (23 दिसंबर 2024) और सीडब्ल्यूपी नंबर . 20411 ऑफ 2025 (23 दिसंबर 2025) में भी आदेश पारित किए जा चुके हैं। उनका आरोप है कि इसके बावजूद वित्तीय अनियमितताओं पर रोक नहीं लग सकी। शिकायतकर्ता ने उपायुक्त से मांग की है कि श्मशान घाट निर्माण कार्य का संयुक्त स्थल निरीक्षण कराया जाए, वर्ष 2020-21 से 2025-26 तक के सभी हाजिरी रजिस्टर, माप पुस्तिका, तकनीकी स्वीकृति, बिल, वाउचर और भुगतान अभिलेखों की जांच करवाई जाए। साथ ही बिना कार्य पूरा हुए भुगतान स्वीकृत करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, सरकारी धन की वसूली करने व जांच पूरी होने तक संबंधित अभिलेख सुरक्षित रखने के निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही शिकायतकर्ता ने मामले में की गई कार्रवाई से उन्हें लिखित रूप में अवगत कराने की भी मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.