Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में 2.68 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड एयर मार्शल से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का गुरुग्राम साइबर क्राइम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में इस नेटवर्क के तार दुबई में बैठे कथित मास्टरमाइंड से जुड़े होने की बात सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सम्राट, पुनीत, अभिषेक, विकास, दुष्यंत और सोनू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सम्राट दुबई में बैठे साइबर ठगी के सरगना के निर्देश पर भारत में बैंक खातों की व्यवस्था करता था, जबकि अन्य आरोपी इन खातों को जुटाकर ठगी की रकम ट्रांसफर कराने में भूमिका निभाते थे।

साइबर क्राइम थाना ईस्ट की जांच के मुताबिक जनवरी 2025 में रिटायर्ड एयर मार्शल टी.एस. चटवाल से निवेश के नाम पर करीब 2 करोड़ 68 लाख रुपये की ठगी की गई थी। जांच के दौरान पता चला कि ठगी की रकम का एक हिस्सा इंडियन ओवरसीज बैंक के एक संयुक्त खाते में भेजा गया था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने गाजियाबाद से सोनू चौधरी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सोनू ने बताया कि उसने अपना बैंक खाता बहादुरगढ़ निवासी पुनीत को उपलब्ध कराया था। इसके बाद पुलिस ने बहादुरगढ़ और दिल्ली में छापेमारी कर पुनीत, अभिषेक, विकास, दुष्यंत और सम्राट को गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 90 एटीएम कार्ड, 16 मोबाइल फोन, 42 चेक, 33 सिम कार्ड, दो रबर स्टांप, तीन लैपटॉप और एक पासपोर्ट बरामद किया। पासपोर्ट की जांच में वर्ष 2023 से 2026 के बीच दुबई की कई यात्राओं के प्रमाण मिले हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि दुबई में बैठे कथित हैंडलर के इशारे पर भारत में बैंक खाते खुलवाने और उन्हें साइबर अपराधियों तक पहुंचाने का पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। पुलिस अब इस अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह की अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार बरामद बैंक खातों और दस्तावेजों का संबंध राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड, केरल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में दर्ज साइबर ठगी के मामलों से भी जुड़ा मिला है। फिलहाल बैंक खातों, सिम कार्ड और वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच जारी है तथा पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.