Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संवाद बैठकों से संगठन को मिलेगी नई मजबूती, जनता के मुद्दों पर कांग्रेस रहेगी सक्रिय : राव नरेंद्र सिंह

Summer express/यमुनानगर, परवेज खान-: हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए प्रदेशभर में लगातार संवाद बैठकों का आयोजन कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन बैठकों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और पार्टी आगामी समय में और अधिक मजबूती के साथ जनता के मुद्दों को उठाएगी।

यमुनानगर में आयोजित दो दिवसीय कांग्रेस संवाद बैठक के दौरान राव नरेंद्र सिंह ने पार्टी संगठन की गतिविधियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित संवाद बैठकों का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं की राय जानना, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और संवाद की राजनीति में विश्वास रखती है। उनका कहना था कि किसी भी समस्या का समाधान आपसी बातचीत और सकारात्मक संवाद के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें, उनकी समस्याओं को सुनें और उन्हें पार्टी मंच पर प्रभावी ढंग से उठाएं।

राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि संवाद बैठकों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुलकर अपने सुझाव दिए हैं। इन सुझावों के आधार पर पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियां बढ़ाना नहीं, बल्कि आम लोगों के साथ मजबूत जुड़ाव स्थापित करना भी है।उन्होंने जानकारी दी कि हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त ने भी बैठक के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान को तेज करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के आधार पर आने वाले समय में प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि संगठन को नई ऊर्जा मिल सके।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और इसी आधार पर कांग्रेस प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी।यमुनानगर में आयोजित इस दो दिवसीय संवाद बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, विधानसभा स्तर के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान को गति देने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.