Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शंभू बॉर्डर बंद: अंबाला पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली–पंजाब यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय

Summer express/अंबाला: हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर के बंद होने के चलते अंबाला पुलिस ने दिल्ली और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और अनावश्यक जाम से बचा जा सके।

जारी एडवाइजरी के अनुसार, दिल्ली से पंजाब जाने वाले वाहनों के लिए पहला वैकल्पिक मार्ग अंबाला छावनी से चंडीगढ़ रोड होते हुए लालड़ू, डेरा बस्सी और जीरकपुर के रास्ते पंजाब तक जाने का निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, लालड़ू और डेरा बस्सी से उपलब्ध अन्य वैकल्पिक मार्गों का भी उपयोग किया जा सकता है।वहीं, पंजाब से दिल्ली की ओर आने वाले वाहनों के लिए राजपुरा से लालड़ू, डेरा बस्सी, जीरकपुर और अंबाला छावनी के रास्ते दिल्ली जाने की सलाह दी गई है। इसके अतिरिक्त राजपुरा, लालड़ू और डेरा बस्सी से अन्य वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से भी अंबाला छावनी पहुंचकर दिल्ली की ओर यात्रा की जा सकती है।

अंबाला पुलिस ने कहा है कि शंभू बॉर्डर बंद होने के कारण यातायात का दबाव अन्य मार्गों पर बढ़ सकता है। ऐसे में वाहन चालक धैर्य बनाए रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा और निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

किसी भी आपातकालीन स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर नागरिकों से डायल 112 पर संपर्क करने की अपील की गई है। अंबाला पुलिस ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की है और कहा है कि सभी के सहयोग से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...

पांगी की लाइफलाइन सड़क बनी जानलेवा, हर सफर में हादसे का खत

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश की पांगी घाटी को लाहौल और कुल्लू से जोड़ने वाला संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क मार्ग आज भी यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा दुर्गम पहाड़ों को काटकर तैयार की गई यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन वर्षों बाद भी इसका बड़ा हिस्सा...

मंडी में पीएम मोदी के खिलाफ लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगन हटाए, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगनों का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने उन्हें तत्काल हटवा दिया है। घटना के बाद मंडी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.