Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन, छात्रों के मुद्दे और पुलिस कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Summer express/कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और विपक्ष के नेताओं के साथ हुए व्यवहार के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को कुरुक्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यह प्रदर्शन हरियाणा कांग्रेस के राज्यव्यापी विरोध कार्यक्रम का हिस्सा था, जिसके तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे गए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि छात्रों के मुद्दों को लेकर उठाई जा रही आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि पार्टी देश के छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक जैसे मामलों ने लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित किया है। उनका कहना था कि जब छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे थे, तब उनके खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं है।हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से युवाओं का भविष्य संकट में है और सरकार को इस विषय पर जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रों के हित में ठोस कदम नहीं उठाए जाते और उनके खिलाफ दर्ज मामलों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, संसद में नीट पेपर लीक मामले पर विस्तृत चर्चा कराने तथा छात्रों और कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग शामिल है।प्रदर्शन में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, रामकरण कला, जिला अध्यक्ष मेवा सिंह, पूर्व विधायक रामपाल माजरा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.