Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बोह घाटी में बादल फटने और भूस्खलन से भारी तबाही, कई मकान जमींदोज, राहत-बचाव जारी

Summer express/कांगड़ा/राहुल चावला-:कांगड़ा जिले की बोह घाटी में मंगलवार सुबह मूसलाधार बारिश के बीच बादल फटने और भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। सपैड़ा, घड़घूं, भंगार और आसपास के क्षेत्रों में अचानक आई फ्लैश फ्लड और पहाड़ी से आए भारी मलबे ने कई मकानों, गौशालाओं, खेतों और संपर्क मार्गों को अपनी चपेट में ले लिया। समय रहते लोगों के घरों से बाहर निकल जाने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कई मवेशियों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।

स्थानीय निवासी गगन ठाकुर ने बताया कि उनका दो कमरों का मकान, रसोई और शौचालय पूरी तरह बह गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 15 से 16 मकान प्रभावित हुए हैं, जिनमें तीन से चार मकान पूरी तरह तबाह हो गए, जबकि अन्य मकानों को गंभीर क्षति पहुंची है। खेत, तालाब और ग्रामीण सड़कें भी मलबे में दब गई हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे राहत कार्य में शुरुआती दिक्कतें आईं। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से सुरक्षित स्थानों पर शीघ्र पुनर्वास और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व विभाग, पुलिस और SDRF की टीमें तैनात कर दी गई हैं। प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय, राशन, पेयजल, बिस्तर और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि धर्मशाला की गज खड्ड पेयजल योजना के स्रोत को नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते वैकल्पिक जलापूर्ति शुरू कर दी गई है।

ASP कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार 15 से 20 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा एक प्राथमिक विद्यालय भी मलबे की चपेट में आया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.