Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कनैड में 45 दिनों में बनाया जाए अंडरपास, नहीं तो धरने पर बैठेंगे ग्रामीण

ग्रामीणों ने डीसी मंडी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

मंडी/धर्मवीर-: कीतरपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी जिला के कनैड़ में ग्रामीणों के लिए किसी भी प्रकार के अंडरपास या ओवरहैड ब्रिज की सुविधा नहीं है। इस कारण ग्रामीणों को यहां फोरलेन क्रॉसिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी इसी समस्या को लेकर आज ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी मंडी अपूर्व देवगन से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर 45 दिनों के भीतर अंडरपास बनाने की मांग उठाई।

 ग्राम पंचायत कनैड की प्रधान दीक्षा चौधरी, जिला परिषद सदस्य किरणा कुमारी और व्यापार मंडल कनैड के सचिव विजय ठाकुर ने कहा कि कनैड गांव में फोरलेन के दोनों तरफ लोगों की जमीनें, मकान, स्कूल और अन्य सरकारी कार्यालय व संस्थान हैं जहां लोग अपनी रोजमर्रा के कार्यों को लेकर आते-जाते रहते हैं। जब भी लोगों को फोरलेन पर क्रॉसिंग करनी होती है तो उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। खासकर स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फोरलेन के एक तरफ पशु चिकित्सालय भी है और वहां तक पशुओं को ले जाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है क्योंकि फोरलेन पर वाहन काफी तेज गति के साथ और भारी संख्या में गुजरते हैं। इन्होंने डीसी मंडी को बताया कि कई बार ग्रामीणों ने इस मांग को शासन, प्रशासन और एनएचएआई के समक्ष उठाया लेकिन आज दिन तक कोई समाधान नहीं निकला। इन्होंने ज्ञापन के साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि अगर अगले 45 दिनों के भीतर अंडरपास नहीं बनाया गया तो फिर ग्रामीण धरने पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.