Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

निकिता के बिना सूना पड़ा डॉग शेल्टर, 43 बेजुबान अब भी कर रहे अपनी संरक्षक का इंतजार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला छावनी। अंबाला छावनी की रहने वाली निकिता उर्फ निक्की अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके जाने के बाद 43 बेजुबान कुत्ते आज भी अपने सबसे बड़े सहारे का इंतजार कर रहे हैं। सड़क से घायल और बेसहारा कुत्तों को नया जीवन देने का संकल्प लेने वाली निकिता का 13 जुलाई को साहा के पास हुए सड़क हादसे में निधन हो गया। उनके निधन के बाद अब इन बेजुबानों की देखभाल परिवार और सामाजिक संस्थाओं के लिए बड़ी जिम्मेदारी बन गई है।

चंद्रपुरी क्षेत्र निवासी निकिता ने वर्षों पहले घायल, बीमार और लावारिस कुत्तों की सेवा का बीड़ा उठाया था। वह सड़कों से घायल जानवरों को अपने घर लाकर उनका इलाज कराती थीं, उन्हें भोजन देती थीं और पूरी देखभाल करती थीं। धीरे-धीरे उनका घर 43 कुत्तों का आश्रय स्थल बन गया, जहां कई घायल और पैरालाइज कुत्तों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी।

परिजनों के अनुसार निकिता इन बेजुबानों की देखभाल पर हर महीने अच्छी-खासी राशि खर्च करती थीं। उनके जाने के बाद अचानक यह पूरी जिम्मेदारी परिवार पर आ गई है। कुत्तों के भोजन, दवाइयों और अन्य जरूरतों को पूरा करना अब परिवार के लिए आर्थिक रूप से भी चुनौती बन गया है।

निकिता की बहन आशा ने बताया कि निकिता इन बेजुबानों को अपने परिवार का हिस्सा मानती थीं। उनकी दिनचर्या का अधिकांश समय इन्हीं की देखभाल में बीतता था। आज भी कई कुत्ते दरवाजे की ओर देखते रहते हैं, मानो उन्हें विश्वास हो कि निकिता वापस आएंगी।

इस बीच सामाजिक संस्था वंदे मातरम दल ने आगे बढ़कर इन बेजुबानों की जिम्मेदारी संभालने का प्रयास शुरू किया है। संस्था के सदस्य प्रतिदिन शेल्टर पहुंचकर कुत्तों के लिए भोजन, दवाइयों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कर रहे हैं। साथ ही उनके लिए सुरक्षित और स्थायी आश्रय उपलब्ध कराने की दिशा में भी अभियान चलाया जा रहा है।

संस्था के सदस्य सौरभ ने बताया कि उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निकिता के जाने के बाद भी इन बेजुबानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। संस्था लोगों से भी अपील कर रही है कि जो परिवार इन कुत्तों को अपनाने में सक्षम हैं, वे आगे आकर इन मासूम जानवरों को नया घर दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.