Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम ने कहा- फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे विपक्ष बोला, जवाबदेही तय की जाए

राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री एजुकेशन सिस्टम की बर्बादी के जिम्मेदार, पेपर लीक करने
वालों को संरक्षण मिला
एजेंसी | नई दिल्ली
देशभर में नीट व अन्य परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के मामलों को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युवाओं का कल्याण और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने घोषणा की कि पेपर लीक के मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे, ताकि दोषियों को जल्द और कड़ी सजा मिल सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संस्थागत सुधारों पर भी काम होगा। हालांकि, प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद भी प्रदर्शनकारी छात्र संगठनों और विपक्ष ने इसे पर्याप्त नहीं माना। उनका कहना है कि केवल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को सबसे अधिक नुकसान मौजूदा सरकार के कार्यकाल में हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा प्रणाली को कमजोर होने दिया गया और जिम्मेदार लोगों को संरक्षण मिला। राहुल गांधी ने छात्रों की तीन प्रमुख मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए, छात्रों से माफी मांगी जाए और प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। संसद के मानसून सत्र में भी यह मुद्दा लगातार गूंज रहा है।
मेट्रो मामले पर सीजेआई बोले- हालात नहीं सुधरे तो दखल देंगे: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के वकील समय पर अदालत नहीं पहुंच पाए, क्योंकि मेट्रो के कई अहम स्टेशन बंद कर दिए गए थे। इस पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने साफ किया कि वकीलों की गैरमौजूदगी की वजह से सुप्रीम कोर्ट कोई ऐसा आदेश नहीं देगा जो किसी पक्ष के खिलाफ जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हालात नहीं सुधरे तो वे खुद दखल देंगे।
नीट-2024 पेपरलीक के मुख्य आरोपी को क्लीनचिट: पटना। देशभर में चल रहे आंदोलनों के बीच 2024 नीट-यूजी के मुख्य आरोपी को क्लीनचिट मिल गई है। सीबीआई ने बताया कि बिहार पुलिस ने संजीव मुखिया को इस मामले का मुख्य आरोपी बनाया था, लेकिन जांच में उसके खिलाफ प्रश्नपत्र चुराने या लीक करने के सबूत नहीं मिले। संजीव को जमानत मिल गई है, लेकिन वह जेल में ही रहेगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.