Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में हेपेटाइटिस-बी और सी मरीजों के लिए 10 नए उपचार केंद्र खुलेंगे

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने वायरल हेपेटाइटिस-बी और सी से पीड़ित मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीएचसीपी) के तहत राज्य में 10 नए वायरल हेपेटाइटिस उपचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में ऐसे केंद्रों की संख्या बढ़कर 36 हो जाएगी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि नए उपचार केंद्र फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फतेहाबाद के रतिया और टोहाना, जींद के नरवाना, कैथल के गुहला, करनाल के असंध और नीलोखेड़ी, सिरसा के डबवाली और ऐलनाबाद तथा पानीपत के समालखा उपमंडल नागरिक अस्पताल में स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन नए केंद्रों के शुरू होने से मरीजों को अपने घर के नजदीक ही जांच, रोग की पुष्टि, निःशुल्क दवाइयां, विशेषज्ञ परामर्श और नियमित फॉलोअप उपचार जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे विशेष रूप से उन क्षेत्रों के मरीजों को राहत मिलेगी, जहां हेपेटाइटिस के मामलों की संख्या अधिक है।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में पीजीआईएमएस रोहतक में एक मॉडल वायरल हेपेटाइटिस उपचार केंद्र, जिला नागरिक अस्पतालों में 22 केंद्र तथा सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में चार उपचार केंद्र संचालित हैं। भारत सरकार ने अब कुल 36 उपचार केंद्रों को मंजूरी प्रदान कर दी है।

उन्होंने गर्भवती महिलाओं के लिए हेपेटाइटिस-बी की जांच को बेहद जरूरी बताते हुए कहा कि समय पर जांच कराने से संक्रमण को मां से नवजात शिशु तक पहुंचने से रोका जा सकता है। यदि कोई गर्भवती महिला संक्रमित पाई जाती है तो जन्म के 24 घंटे के भीतर नवजात को हेपेटाइटिस-बी इम्यूनोग्लोब्युलिन (एचबीआईजी) और हेपेटाइटिस-बी का टीका लगाया जाना आवश्यक है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह सुविधा हरियाणा के सभी जिला नागरिक अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है। सरकार का उद्देश्य समय पर जांच और उपचार के माध्यम से वायरल हेपेटाइटिस के मामलों में कमी लाना तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.