Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेपर लीक पर विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी; वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म

एजेंसी | नई दिल्ली
देश में परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने इससे निपटने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देर रात छात्रों के नाम वीडियो संदेश जारी कर कहा कि प्रश्नपत्र लीक गंभीर मामला है और सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परीक्षा में गड़बड़ी और प्रश्नपत्र लीक करने वालों पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रस्तावित विधेयक को मंजूरी दे दी। सरकार इसे संसद के मौजूदा मानसून सत्र में अगले सप्ताह पेश कर सकती है। सीजेपी व सरकार के बीच शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक हुई। इसमें सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और सीजेपी की तरफ से सौरभ दास, आशुतोष रांका शामिल हुए। बैठक के बाद सीजेपी के प्रवक्ताओं ने कहा कि हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं करेंगे। सरकार ने मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने पर सहमति जताई है।
वहीं, इससे पहले सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आंदोलनकारी पक्ष और सरकार के बीच सहमति नहीं बनी है। वांगचुक ने इस मुद्दे को अपने समझौते की शर्त के तौर पर शामिल नहीं किया। सीजेपी ने इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है।

राहुल गांधी बोले- धर्मेंद्र प्रधान ‘क्रिमिनल शिक्षा मंत्री’, इस्तीफा दें, घायल छात्र के घाव दिखाए

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए उन्हें ‘क्रिमिनल शिक्षा मंत्री’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों के कारण हजारों छात्र सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। राहुल ने मीडिया के सामने पैलेट गन से घायल एक छात्र को भी पेश किया और उसकी टी-शर्ट उठाकर शरीर पर लगे घाव दिखाए। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। राहुल ने प्रधानमंत्री से जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री को पद से हटाने की मांग की।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.