Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंदिरा मार्केट की छत पर आई लव मंडी व इसके आसपास पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियां

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच मंडी शहर की इंदिरा मार्केट की छत पीएम मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी में लिखे जाने की शर्मनाक घटना सामने आयी है। शुक्रवार सुबह सैर करने निकले स्थानीय लोगों की नजर इंदिरा मार्केट की छत पर लगे आई लव मंडी व इसके आसपास की सुरक्षा दीवार लिखे इन शब्दों पर पड़ी तो शहर में हडकंप मच गया।

 वहीं इस निंदनीय घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मौके का दौरा कर, आगामी जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्तियों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर इंदिरा मार्केट की छत पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिख दिए। सुबह जब दुकानदार और स्थानीय लोग बाजार पहुंचे तो घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं इस घटना की मंडी निवासी चंदन वत्स ने पुलिस को भी शिकायत सौंपी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। घटना को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत से शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोषी व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.