Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को फर्स्ट बटालियन देगी निशुल्क कोचिंग, तीन दिन में 500 ने कराया पंजीकरण

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रथम एचपीएपी बटालियन जुंगा की ओर से शुरू की गई निशुल्क कोचिंग और प्रशिक्षण योजना युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें पुलिस भर्ती की प्रक्रिया के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) की भी विशेष तैयारी करवाई जाएगी। इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए रहने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के सामने रोजगार हासिल करना बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे में पुलिस विभाग में सेवा देने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों को यदि सही मार्गदर्शन और बेहतर प्रशिक्षण मिले तो उनकी सफलता की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।उन्होंने कहा कि निजी कोचिंग संस्थानों की फीस कई युवाओं की पहुंच से बाहर होती है। ऐसे में प्रथम एचपीएपी बटालियन जुंगा द्वारा शुरू किया गया यह निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के लिए एक बड़ी राहत और सुनहरा अवसर है। उन्होंने बताया कि योजना की घोषणा के बाद केवल तीन दिनों के भीतर लगभग 500 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवा लिया, जो इस पहल के प्रति युवाओं के उत्साह और विश्वास को दर्शाता है।खुश विक्रम सेन ने कहा कि वह इस अभियान में हरसंभव सहयोग देंगे। जरूरत पड़ने पर दूर-दराज़ से आने वाले जरूरतमंद अभ्यर्थियों के लिए अपने स्तर पर ठहरने की व्यवस्था कराने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि अनुशासित प्रशिक्षण, अनुभवी पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास और नियमित शारीरिक अभ्यास उन्हें भर्ती प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय...

होडल में कांग्रेस का प्रदर्शन :दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर लगाए वोट चोरी के आरोप

Summer express, सुंदर कुंडू, होडल। हरियाणा के होडल स्थित स्थानीय अंबेडकर भवन में कांग्रेस की ओर से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस...

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर के पास अडानी के विज्ञापन बैनरों पर विवाद, महिला कांग्रेस ने उठाए सवाल

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर के बाहर और आसपास अडानी के विज्ञापन वाले बैनर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महिला कांग्रेस ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेत्री सीमा हुड्डा ने...

कैथल में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 100 जवानों ने 10 घरों की तलाशी ली

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार सुबह फतेहपुर पूंडरी में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। डीएसपी सुशील प्रकाश के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में करीब 100 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने सूंघने वाले प्रशिक्षित कुत्ते की मदद...

हिसार में दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, बेटा घायल

Summer express,हिसार I हिसार के गांव दौलतपुर के पास शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.