Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला छावनी में चला विशेष सफाई अभियान, कूड़ा और गोबर फेंकने वालों को दी चेतावनी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला | अंबाला छावनी को स्वच्छ और हरित बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर परिषद की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में नगर परिषद के अधिकारियों, पार्षदों, नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि तथा सफाई कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इस दौरान नेशनल हाईवे से सटी सड़क की सफाई कर बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा और गोबर हटाया गया। साथ ही आसपास के लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा और गोबर नहीं डालने की चेतावनी भी दी गई।

नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अंबाला छावनी को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाना है। नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किए जाने के बाद सड़क किनारे फैली गंदगी को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।

नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि परमजीत पम्मी ने बताया कि शहर को साफ-सुथरा रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज समय-समय पर स्वयं शहर का निरीक्षण करते हैं और अधिकारियों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश देते रहते हैं। इसी अभियान के तहत नगर परिषद की टीम और जनप्रतिनिधि स्वयं मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

पार्षद प्रतिनिधि डॉ. ए.के. लोंगिया ने कहा कि जिस सड़क पर सफाई अभियान चलाया गया, वह जीटी रोड से जुड़ा शहर का प्रमुख प्रवेश मार्ग है। ऐसे में इस स्थान की स्वच्छता बनाए रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा या गोबर न फेंकें और शहर को स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सुबह से ही कई ट्रॉलियां कूड़ा उठाया जा चुका है।

नगर परिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर के निर्देशों के अनुसार सफाई अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि टीम ने क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में सड़क किनारे गोबर या कूड़ा फेंकते पाए गए तो उनके खिलाफ चालान सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं तथा सफाई व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.