Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में छात्र संगठनों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Summer express, बलिंदर कुमार , कैथल | नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को कैथल में विभिन्न छात्र, किसान, वामपंथी और अंबेडकरवादी संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जवाहर पार्क और हनुमान वाटिका से मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर जिला उपायुक्त अपराजिता को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं और युवाओं में निराशा बढ़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन के प्रतिनिधियों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज और कानूनी कार्रवाई अनुचित थी। उनका आरोप था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ सख्ती बरती गई, जबकि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक इस मामले में जवाबदेही तय नहीं की जाती और छात्रों की मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान “जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है” सहित कई नारे लगाए गए। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देशभर के छात्रों का भरोसा कमजोर किया है और सरकार को इस विषय पर स्पष्ट नीति अपनानी चाहिए।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.