Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के परिवार पर टूटा कहर, गुम्मा में पहाड़ी से चट्टान गिरने से महिला की मौत

Summer express/मंडी/ धर्मवीर-:  मंडी जिला के जोगिंद्रनगर उपमंडल के गुम्मा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने श्रद्धालुओं से भरे परिवार की यात्रा को मातम में बदल दिया। मां सिमसा मंदिर में माथा टेकने जा रहे परिवार पर अचानक पहाड़ी से गिरी विशाल शिला कहर बनकर टूटी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य सदस्य घायल हो गए। मृतका की पहचान कुल्लू के सुल्तानपुर निवासी रामेश्वरी शर्मा पत्नी गोपालकृष्ण के रूप में हुई है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार दो वाहनों में सवार होकर मां सिमसा मंदिर के दर्शन के लिए निकला था। सुबह करीब 10 बजे गुम्मा के समीप सभी लोग कुछ देर के लिए रुके। इसी दौरान बिना किसी चेतावनी के पहाड़ी से एक भारी चट्टान नीचे आ गिरी और उसके मलबे की चपेट में परिवार के सदस्य आ गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसपी मंडी विनोद कुमारे घटना की पुष्टि की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.