Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज

शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे लगी रेहड़ियों और स्टॉलों को हटाया गया। साथ ही रोड साइड ग्रीन बेल्ट और फुटपाथ को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
अधिकारियों के अनुसार, सड़क किनारे लगने वाली रेहड़ियों और स्टॉलों के कारण आसपास गंदगी फैल रही थी। कई लोग सड़क और ग्रीन बेल्ट में कूड़ा फेंक रहे थे, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसके अलावा रेहड़ियों के सामने खड़े वाहनों की वजह से पीछे से आने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बना रहता था। नगर निगम और ग्लाडा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सड़कों के किनारे अवैध कब्जे करने से बचें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए शहर को स्वच्छ और यातायात के लिए सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...

जन्मदिन पर दीपक गर्ग ने जनसेवा को दी प्राथमिकता

मुकुल शर्मा | पंचकूला वार्ड नंबर-13 के नगर निगम पार्षद दीपक गर्ग ने अपना जन्मदिन जनसेवा और सामाजिक कार्यों को समर्पित करते हुए मनाया। इस अवसर पर सेक्टर-4 में नए जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जबकि सेक्टर-21 स्थित कम्युनिटी सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय...

पार्षद हरजीत सिंह भोलू ने 25 करोड़ के विकास कार्य कराए मंजूर, समस्याओं का किया समाधान

गुरशरण सिंह / सुरिंदर सिंह अंकुशमोहाली|समर न्यूज नगर निगम मोहाली के वार्ड नंबर-30 से दूसरी बार निर्वाचित कांग्रेस पार्षद हरजीत सिंह भोलू ने अपने वार्ड में विकास कार्यों को नई गति देते हुए करीब 25.05 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं नगर निगम से स्वीकृत करवाई हैं।इन विकास कार्यों में सड़कों की मरम्मत, पार्कों का सौंदर्यीकरण,...

जीएमसीएच-32 में 99 में से 64 वेंटिलेटर बंद, तिवारी ने लोकसभा में उठाया मामला

समर न्यूज | चंडीगढ़चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में कोविड महामारी के दौरान केंद्र से मिले 99 वेंटिलेटरों में से 64 के काम नहीं करने का मामला लोकसभा में उठा है।चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने केंद्र सरकार से पूछा कि बड़ी संख्या में वेंटिलेटर खराब होने की स्थिति में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.