Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस “मिशन रिपीट” की दिशा में संगठित तरीके से कार्य कर रही है।ज़िंटा ने बताया कि जिला स्तर पर कार्यकारिणियों का गठन पूरा हो चुका है, जबकि अब ब्लॉक स्तर पर संगठन के विस्तार की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार कांग्रेस ने “पृष्ठ प्रभारी” नियुक्त करने का निर्णय लिया है, ताकि बूथ स्तर तक संगठन को प्रभावी बनाया जा सके और प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाया जा सके।
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को समझ चुकी है। उनका आरोप था कि भाजपा लगातार भ्रामक प्रचार और झूठी राजनीति कर रही है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा की कार्यशैली अपनाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पार्टी जनता के मुद्दों और विकास के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है।पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर भी ज़िंटा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में छात्रों पर सवाल उठाने के बजाय जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मुद्दों पर स्पष्ट जवाब देना आवश्यक है, ताकि छात्रों और अभिभावकों का भरोसा शिक्षा व्यवस्था पर कायम रह सके।
Show quoted text