Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया है। पार्टी का कहना है कि बिहार और असम सरकारों की ओर से इस संबंध में ड्राफ्ट नोटिफिकेशन भी साझा किए गए हैं।

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटे बाद केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ दो से तीन घंटे तक बैठक हुई। उनके अनुसार बैठक में बिहार और असम सरकारों द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन साझा किए गए, जिनमें NEET-UG विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज एफआईआर वापस लेने, हिरासत में लिए गए और गिरफ्तार लोगों को रिहा करने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का भरोसा दिया गया है।

सौरव दास ने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार ने अन्य भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में भी इसी प्रकार के नोटिफिकेशन जारी कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदर्शनकारी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और सभी प्रभावित युवाओं को कानूनी सुरक्षा दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि बिहार और असम के बाद राजस्थान में भी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पार्टी अन्य भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में भी इसी तरह की व्यवस्था लागू कराने के लिए सरकार के संपर्क में है।

इस बीच असम सरकार ने भी सोमवार को घोषणा की कि NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में हुए प्रदर्शनों से जुड़े मामलों की समीक्षा के बाद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों और अन्य कानूनी कार्यवाहियों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकारी बयान के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान पांच मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

असम सरकार ने स्पष्ट किया कि 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे से पहले दर्ज प्रदर्शन संबंधी मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कोई प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही, कानून के प्रावधानों के तहत सभी मामलों को वापस लेने और हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हालांकि, CJP के इन दावों पर केंद्र सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में अन्य राज्यों में नोटिफिकेशन जारी होने और भविष्य की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मूसलाधार बारिश से श्री नैना देवी-बिलासपुर मार्ग पर भूस्खलन, कैंची मोड़ के पास सड़क बंद

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: जिला बिलासपुर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लगातार तेज वर्षा के कारण श्री नैना देवी-बिलासपुर मार्ग पर कैंची मोड़ के समीप कलर क्षेत्र में भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। सड़क बंद होने के कारण...

देश सेवा में समर्पित जीवन को अंतिम सलाम: सैन्य सम्मान के साथ हवलदार नरेश कुमार गौतम पंचतत्व में विलीन

Summer express/कांगड़ा/संजीव महाजन-:देश की रक्षा और सेवा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले डीएससी (Defence Security Corps) के हवलदार नरेश कुमार गौतम अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे ज्वाली विधानसभा क्षेत्र और ग्राम पंचायत भरमाड़ में शोक की लहर दौड़ गई। एक कर्मठ, अनुशासित...

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.