Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, तलवंडी पुल के पास स्थित इस पिज्जा कैफे को गांव पंडोरी निवासी मनजिंदर सिंह ने किराये पर लेकर संचालित किया हुआ था। मंगलवार सुबह जब वह रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के नीचे से धुआं निकलता दिखाई दिया। शटर खोलने पर अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। पूरे कैफे में आग फैल चुकी थी और अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

दुकान मालिक के मुताबिक, इस हादसे में उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर सुल्तानपुर लोधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से हुए भारी नुकसान ने कैफे संचालक की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...

मूसलाधार बारिश से श्री नैना देवी-बिलासपुर मार्ग पर भूस्खलन, कैंची मोड़ के पास सड़क बंद

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: जिला बिलासपुर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लगातार तेज वर्षा के कारण श्री नैना देवी-बिलासपुर मार्ग पर कैंची मोड़ के समीप कलर क्षेत्र में भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। सड़क बंद होने के कारण...

देश सेवा में समर्पित जीवन को अंतिम सलाम: सैन्य सम्मान के साथ हवलदार नरेश कुमार गौतम पंचतत्व में विलीन

Summer express/कांगड़ा/संजीव महाजन-:देश की रक्षा और सेवा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले डीएससी (Defence Security Corps) के हवलदार नरेश कुमार गौतम अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे ज्वाली विधानसभा क्षेत्र और ग्राम पंचायत भरमाड़ में शोक की लहर दौड़ गई। एक कर्मठ, अनुशासित...

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.