Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मालवा मिशन पर भाजपा का दांव जट्ट सिख चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी

दलजीत विक्की| लुधियाना
समर न्यूज
पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी राजनीतिक रणनीति का केंद्र अब राज्य की सबसे बड़ी और सबसे निर्णायक मालवा बेल्ट को बना लिया है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि पार्टी ग्रामीण पंजाब में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए जट्ट सिख नेतृत्व को आगे लाने की तैयारी कर रही है। इसी रणनीति के तहत वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, केवल सिंह ढिल्लों, हरजीत सिंह ग्रेवाल और जैसे प्रभावशाली चेहरों को संगठन और चुनावी अभियान के तहत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा अच्छी तरह समझती है कि पंजाब की सत्ता की राह मालवा से होकर गुजरती है। राज्य की करीब 69 विधानसभा सीटें इसी क्षेत्र में आती हैं। यही कारण है कि पार्टी अब शहरी राजनीति से आगे बढ़कर गांवों, किसानों और जट्ट सिख समाज के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने के मिशन पर काम कर रही है।
भाजपा लंबे समय से पंजाब में अपने जनाधार का विस्तार करने की कोशिश कर रही है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि बिना मजबूत जट्ट सिख नेतृत्व के ग्रामीण पंजाब में प्रभावी राजनीतिक उपस्थिति बनाना आसान नहीं है। रवनीत सिंह बिट्टू,केवल सिंह ढिल्लों और हरजीत सिंह ग्रेवाल ऐसे चेहरे हैं जिनकी पहचान गांवों और किसान समाज में है। भाजपा ग्रामीण मतदाताओं को यह संदेश देना चाहेगी कि पार्टी अब पंजाब की सामाजिक और राजनीतिक वास्तविकताओं के अनुरूप अपनी रणनीति बना रही है।कृषि कानून आंदोलन के बाद भाजपा को पंजाब के ग्रामीण इलाकों में भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। अब पार्टी उस छवि को बदलने की कोशिश में जुटी है। किसानों से संवाद बढ़ाने, गांवों में लगातार संपर्क अभियान चलाने और स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जट्ट सिख नेताओं को आगे लाने का उद्देश्य किसानों और ग्रामीण समाज के बीच विश्वास बहाल करना भी हो सकता है।
{मालवा क्यों है सत्ता की चाबी: पंजाब की राजनीति में मालवा सबसे प्रभावशाली क्षेत्र माना जाता है। मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने के लिए इस क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन लगभग जरूरी माना जाता है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में 69 इसी क्षेत्र में हैं। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल भी हमेशा मालवा को अपनी चुनावी रणनीति का केंद्र बनाते रहे हैं। भाजपा भी अब इसी क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरती दिखाई दे रही है जिसके चलते लोकसभा चुनावो के बाद रवनीत बिट्टू को केंद्र में राज्यमंत्री, केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब प्रधान, और हरजीत सिंह ग्रेवाल को भारत सरकार में अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है।
{बूथ से लेकर गांव तक होगा संगठन मजबूत: भाजपा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, युवाओं और किसानों को जोड़ने, पंचायत स्तर तक सक्रिय नेटवर्क तैयार करने और गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने की योजना पर काम कर रही है। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि आगामी विधानसभा चुनाव तक मालवा में भाजपा की मजबूत राजनीतिक मौजूदगी दिखाई दे। यदि भाजपा जट्ट सिख नेतृत्व को प्रमुखता देकर ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने में सफल रहती है तो इसका सीधा असर पंजाब की चुनावी राजनीति पर पड़ सकता है। इससे कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के सामने नई चुनौती खड़ी हो सकती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले महीनों में भाजपा की संगठनात्मक नियुक्तियां और चुनावी अभियान पंजाब की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
{नई रणनीति के संकेत: भाजपा की नई रणनीति साफ संकेत देती है कि पार्टी अब पंजाब में केवल शहरी वोट बैंक तक सीमित नहीं रहना चाहती। जट्ट सिख नेतृत्व को आगे कर ग्रामीण पंजाब, किसान वर्ग और मालवा की निर्णायक सीटों पर प्रभाव बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि यह रणनीति संगठनात्मक स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू होती है तो आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब की सियासत में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं। इसलिए फिलहाल इसे राजनीतिक चर्चाओं और संभावित रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मालवा मिशन पर भाजपा का दांव जट्ट सिख चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी

दलजीत विक्की| लुधियानासमर न्यूजपंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी राजनीतिक रणनीति का केंद्र अब राज्य की सबसे बड़ी और सबसे निर्णायक मालवा बेल्ट को बना लिया है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि पार्टी ग्रामीण पंजाब में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए जट्ट सिख नेतृत्व को आगे...

अमृतपाल की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े समर्थक

समर न्यूज। चंडीगढ़/मोहालीअसम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की रिहाई और सजा पूरी होने के बावजूद जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में अकाली दल (वारिस पंजाब दे) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने मोहाली से चंडीगढ़ की ओर कूच किया और...

पंजाब में विद्यार्थियों की वर्दी के लिए 4.89 करोड़ रुपये जारी

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की स्कूल वर्दी के लिए 4.89 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। सरकार के इस फैसले से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। राशि का इस्तेमाल पात्र विद्यार्थियों को...

पंजाब सरकार ने अकाल तख्त को सौंपा संशोधित मसौदा, बेअदबी विरोधी कानून पर आपत्तियां दूर

समर न्यूज | अमृतसरपंजाब सरकार ने बेअदबी से संबंधित नए कानून को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से उठाई गई आपत्तियों के बाद संशोधित मसौदा सौंप दिया है। सरकार की ओर से यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब कानून के कुछ प्रावधानों को लेकर सिख धार्मिक संस्थाओं और सरकार के बीच...

पेपर लीक: सख्त कानून के िलए विधेयक मंजूर

एजेंसी | समर न्यूजलोकसभा ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित नकल पर अंकुश लगाने के लिए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विधेयक में परीक्षा से जुड़े संगठित अपराधों के लिए मौजूदा कानून की तुलना में अधिक कड़े दंड का प्रावधान किया गया है।सरकार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.