Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतपाल की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े समर्थक

समर न्यूज। चंडीगढ़/मोहाली
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की रिहाई और सजा पूरी होने के बावजूद जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में अकाली दल (वारिस पंजाब दे) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने मोहाली से चंडीगढ़ की ओर कूच किया और पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। बाद में वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के सेक्टर-2 स्थित सरकारी आवास के करीब पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी सबसे पहले मोहाली स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब में एकत्र हुए। इसके बाद वे पैदल और वाहनों के काफिले के साथ चंडीगढ़ की ओर रवाना हुए। मोहाली में पुलिस ने उन्हें रोकने के बजाय चंडीगढ़ सीमा तक निगरानी रखी।
प्रदर्शनकारी जब सेक्टर-45 की ओर से चंडीगढ़ में दाखिल हुए तो गौशाला चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का
प्रयास किया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतपाल की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े समर्थक

समर न्यूज। चंडीगढ़/मोहालीअसम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की रिहाई और सजा पूरी होने के बावजूद जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में अकाली दल (वारिस पंजाब दे) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने मोहाली से चंडीगढ़ की ओर कूच किया और...

पंजाब में विद्यार्थियों की वर्दी के लिए 4.89 करोड़ रुपये जारी

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की स्कूल वर्दी के लिए 4.89 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। सरकार के इस फैसले से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। राशि का इस्तेमाल पात्र विद्यार्थियों को...

पंजाब सरकार ने अकाल तख्त को सौंपा संशोधित मसौदा, बेअदबी विरोधी कानून पर आपत्तियां दूर

समर न्यूज | अमृतसरपंजाब सरकार ने बेअदबी से संबंधित नए कानून को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से उठाई गई आपत्तियों के बाद संशोधित मसौदा सौंप दिया है। सरकार की ओर से यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब कानून के कुछ प्रावधानों को लेकर सिख धार्मिक संस्थाओं और सरकार के बीच...

पेपर लीक: सख्त कानून के िलए विधेयक मंजूर

एजेंसी | समर न्यूजलोकसभा ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित नकल पर अंकुश लगाने के लिए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विधेयक में परीक्षा से जुड़े संगठित अपराधों के लिए मौजूदा कानून की तुलना में अधिक कड़े दंड का प्रावधान किया गया है।सरकार...

चंडीगढ़ एयरपोर्ट में हुई घटना को न भूलें कंगना,अनाप शनाप बयानबाजी बंद नहीं हुई तो हिमाचल में भी इसी तरह होगा उनका स्वागत 

Summer express/मंडी, धर्मवीर –  नीट पेपर लीक मामले को लेकर हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री द्वारा कथित रूप से जेन जी युवतियों पर की गई टिप्पणी को लेकर हिमाचल महिला कांगेस उग्र हो गई है। मंडी में धरना प्रदर्शन के माध्यम से महिला कांग्रेस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.