Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला मंडल की नई उपलब्धि, पहली बार पंपोर के लिए भेजा गया चावल का वैगन

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला | उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार जम्मू-कश्मीर के पंपोर के लिए निजी पार्टी के खाद्यान्न (चावल) का सफलतापूर्वक लदान किया है। यह पहल न केवल रेलवे की माल ढुलाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है, बल्कि इससे स्थानीय व्यापारियों और लघु उद्योगों को भी कम लागत पर अपने उत्पाद दूरदराज के बाजारों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अंबाला मंडल लगातार व्यापारियों और उद्योग जगत को किफायती, सुरक्षित और समयबद्ध माल परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। इसी रणनीति के तहत जम्मू-कश्मीर क्षेत्र तक माल परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिल सके।

अप्रैल से जून 2026 के दौरान अंबाला छावनी माल गोदाम से अनंतनाग के लिए जैविक खाद के सात वैगनों का सफल प्रेषण किया गया था। इसके अलावा एक वैगन चावल भी निजी पार्टी की ओर से अनंतनाग भेजा गया था। इन सेवाओं को व्यापारिक समुदाय से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिसके बाद अब पंपोर के लिए भी खाद्यान्न परिवहन की शुरुआत की गई है।

अंबाला छावनी माल गोदाम से पहली बार पंपोर के लिए चावल से भरे एक वैगन का लदान किया गया है। रेलवे का मानना है कि इस कदम से जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में खाद्यान्न की आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और अधिक से अधिक व्यापारी रेलवे की माल परिवहन सेवाओं से जुड़ेंगे।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस एक वैगन के लदान से अंबाला मंडल को लगभग 64 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। साथ ही यह व्यवस्था सड़क परिवहन की तुलना में अधिक किफायती, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल साबित होगी।

अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि मंडल नए माल यातायात स्रोत विकसित करने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी व्यापारियों की जरूरतों के अनुरूप नई सुविधाएं विकसित की जाती रहेंगी, ताकि रेलवे माल परिवहन क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी और मजबूत कर सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, भवन को संवारने में जुटा PWD

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने भवन और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए काम तेज कर दिया है। विभागीय टीमें दिन-रात...

तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने पर भड़के एमडीएस डॉक्टर, ओपीडी बंद करने की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल में एमडीएस रेजिडेंट डॉक्टरों को पिछले तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। लगातार भुगतान में देरी से परेशान डॉक्टरों ने सोमवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। डॉक्टरों ने चेतावनी...

व्यापार मंडल के विरोध के बाद झुकी भाजपा, गांधी चौक पर नहीं होगी जनसभा; कुमार पैलेस में होगा कार्यक्रम

Summer express/ हमीरपुर, अरविंद- -:दिवाली के त्योहार के बीच बाजार में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ और व्यापारियों की आपत्ति के बाद भाजपा ने अपनी प्रस्तावित जनसभा का स्थान बदल दिया है। अब 4 अक्टूबर को गांधी चौक पर होने वाली भाजपा की जनसभा कुमार पैलेस में आयोजित की जाएगी। हालांकि, पार्टी की पदयात्रा गांधी...

लुधियाना में गुरुद्वारा फायरिंग केस के आरोपी शूटर की पुलिस हिरासत में मौत

Summer express, लुधियाना। लुधियाना जिले के सुधार थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजोआणा गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था और मामले से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ कर रही थी।...

असम में म्यूल बैंक खातों के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

Summer express, गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राज्य में सक्रिय वित्तीय धोखाधड़ी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ऑनलाइन ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर करने के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.