Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश के चलते उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में फिलहाल पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां अधिक रहने की संभावना है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है। हालांकि अगले कुछ दिनों में पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के तेज होने के संकेत मिले हैं।

गुजरात में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अहमदाबाद, नर्मदा, सूरत, वडोदरा और दक्षिण गुजरात के अन्य इलाकों में अत्यंत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में 8 से 12 इंच तक वर्षा रिकॉर्ड होने का अनुमान है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

राजस्थान के पूर्वी भागों में भी भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में मानसून सक्रिय रहेगा। वहीं बिहार में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है।

इसके अलावा महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उधर, असम में बाढ़ की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। गुरुवार को दो और लोगों की मौत के बाद बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। राज्य में तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। हालांकि कई इलाकों में पानी का स्तर घटने लगा है, लेकिन मौसम विभाग ने असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मिजोरम में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे हालात फिर बिगड़ सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नागचला में तैरकर गुजर रहे हैं वाहन, जलमग्न हुआ फोरलेन और ओल्ड एनएच

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: मंडी जिला की बल्हघाटी के नागचला में वाहन तैरकर फोरलेन और ओल्ड एनएच को पार कर रहे हैं। नागचला में फोरलेन से ओल्ड एनएच के लिए बनाए गए डायवर्सन पर पिछले कुछ वर्षों से भारी जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। यहां जरा सी बारिश पर इतना पानी भर जाता है...

2 अगस्त से हिमाचल में AAP का घर-घर सदस्यता अभियान शुरू

Summer express/शिमला, संजू-: आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने हिमाचल प्रदेश में संगठन विस्तार की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी 2 अगस्त से प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे, उन्हें...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: हरियाणा की सीमा सांगवान ने डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य, देश का बढ़ाया गौरव

Summer express, चरखी दादरी। हरियाणा की प्रतिभाशाली एथलीट सीमा सांगवान कलिरामण ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। सीमा ने 58.65 मीटर का बेहतरीन थ्रो कर भारत को एक और पदक दिलाया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का सम्मान बढ़ाया। चरखी दादरी...

अंबाला में 17 करोड़ रुपये के मकान अनुदान घोटाले का खुलासा, 16 लोगों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए चलाई जा रही डॉ. भीमराव आंबेडकर मकान नवीनीकरण अनुदान योजना में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की तीन वर्ष तक चली जांच के बाद योजना में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार...

करनाल में स्कॉर्पियो सवारों पर फायरिंग, पुरानी रंजिश के चलते हमले का आरोप

Summer express, करनाल। जिले में अपराध की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। करनाल-असंध नेशनल हाईवे-709ए पर गांव जयसिंहपुर के निकट स्थित एक होटल के पास देर रात स्कॉर्पियो सवार दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमले में दो राउंड गोलियां चलाई गईं, हालांकि दोनों युवक बाल-बाल बच गए। घटना के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.