Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में आतंकी साजिश का पर्दाफाश: पाकिस्तान से पहुंचे हथियार, कई वीआईपी थे निशाने पर

Summer express, जालंधर। पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड हमले की साजिश से जुड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो संदिग्ध शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपितों के पास से बरामद हथियार पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के जरिए पंजाब पहुंचाए गए थे। पुलिस का मानना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो प्रदेश में बड़ी टारगेट किलिंग या आतंकी वारदात को अंजाम दिया जा सकता था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े आतंकी नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि उनके कब्जे से बरामद पिस्टल पाकिस्तान स्थित नेटवर्क के निर्देश पर उपलब्ध करवाई गई थीं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार सीमा पार से किन माध्यमों के जरिए पंजाब तक पहुंचाए गए।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नकोदर के गांव मुज्जफरपुर निवासी विशाल कुमार और मानवजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया है कि वे पिछले करीब एक महीने से जालंधर के दो प्रमुख वीआईपी व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। आरोपितों ने उनकी दिनचर्या, आने-जाने के मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत रेकी भी कर ली थी।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि जालंधर के अलावा अमृतसर और पटियाला में भी कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों को निशाना बनाने की योजना तैयार की गई थी। आतंकी नेटवर्क का उद्देश्य प्रदेश में भय, अस्थिरता और सांप्रदायिक तनाव का माहौल पैदा करना था। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन शहरों में संभावित लक्ष्य कौन थे और साजिश कितनी आगे बढ़ चुकी थी।

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों की निगरानी में एसीपी अमरबीर सिंह और सीआईए स्टाफ की टीम ने भगत सिंह कॉलोनी के निकट दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-1 में आतंकवाद और संगठित अपराध से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनके विदेशी संपर्कों की तलाश में जुटी हैं। मामले को पंजाब की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर खतरा मानते हुए जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चम्बाघाट में पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव, गुस्साए परिजन ने तोड़े शीशे

Summer express/सोलन-:सोलन के चम्बाघाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल न पहुंचाने को लेकर बस चालक और परिचालक से नाराज था।जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से चायल जा...

करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 648 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां, 43 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय,हमीरपुर का 12वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की। इस अवसर पर उन्होंने युवा स्नातकों से अपनी शिक्षा, ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।समारोह...

UDISE+ पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट हो रहा स्कूलों का रिकॉर्ड, चयनित शिक्षकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूलों से जुड़ी तमाम जानकारियों को ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए UDISE+ पोर्टल पर डाटा फीडिंग और सिस्टम अपडेट करने को लेकर चयनित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के पांच ब्लॉकों में यह प्रशिक्षण...

त्योहारों को लेकर कैथल पुलिस अलर्ट, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर स्निफर डॉग से जांच

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कैथल पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा और विश्वकर्मा दिवस को देखते हुए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मुख्य बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत...

गुरदासपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा, कांग्रेस और आप पर बरसे केंद्रीय मंत्री

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को गुरदासपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पैदल यात्रा निकाली। जिला भाजपा अध्यक्ष बघेल सिंह बाहिया की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर विशेष रूप से शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से भाजपा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.