Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लगातार बारिश से शिमला बेहाल, संजौली में डंगा धंसा, लक्कड़ बाजार व ओक ओवर में गिरे पेड़

Summer express /शिमला, संजू-:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश का असर शनिवार को भी देखने को मिला। भारी वर्षा के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में डंगा धंसने और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभागों की त्वरित कार्रवाई से सभी प्रभावित मार्गों को शनिवार शाम तक बहाल कर दिया गया।सबसे पहले संजौली के हॉलीओक क्षेत्र में बिजली सब-स्टेशन के समीप भारी बारिश के कारण डंगा धंस गया। इससे सड़क पर मलबा आ गया और कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से मलबा हटाकर सड़क को दोबारा वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया।

वहीं, लक्कड़ बाजार के नीचे कसौट क्षेत्र में एक पेड़ गिरने से स्थानीय यातायात प्रभावित हुआ। विभागीय कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ को हटाया, जिसके बाद कुछ ही देर में यातायात सामान्य हो गया।इसी बीच ओक ओवर–राहत होटल के बीच स्थित सील्ड रोड पर शनिवार शाम करीब चार बजे लगातार बारिश के चलते तीन पेड़ सड़क पर गिर गए। एहतियात के तौर पर मार्ग को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। स्थानीय पार्षद शीनम कटारिया ने बताया कि घटना के समय पोर्टमोर स्कूल के बच्चे भी इसी मार्ग से गुजर रहे थे। सौभाग्य से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चे सुरक्षित रहे।मार्ग बंद होने के कारण परमिट वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा गया। ट्रैफिक पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर यातायात को व्यवस्थित किया और वाहन चालकों से सहयोग की अपील की। संबंधित विभाग ने युद्धस्तर पर पेड़ हटाने का कार्य किया, जिसके बाद शनिवार शाम करीब 5:45 बजे मार्ग को फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया।लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा मौसम और ट्रैफिक संबंधी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

बरसात से निपटने के लिए नगर निगम पूरी तरह तैयार : मेयर

शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर में गिरने वाले अधिकांश पेड़ काफी पुराने हो चुके हैं। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण ऐसे पेड़ों के गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने मानसून से निपटने के लिए पहले से व्यापक तैयारियां कर रखी हैं और सभी संबंधित टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर हैं।

मेयर सुरेन्द्र चौहान ने कहा कि जैसे ही किसी स्थान पर पेड़ गिरने या सड़क अवरुद्ध होने की सूचना मिलती है, नगर निगम की टीम, स्थानीय पार्षद और संबंधित विभाग तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बहाली का कार्य शुरू कर देते हैं। इसी त्वरित समन्वय का परिणाम है कि शनिवार को भी सभी प्रभावित मार्गों को कुछ ही घंटों में यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक आवाजाही से बचें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत नगर निगम या प्रशासन को दें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल मंडियों में 1509 धान की आवक बढ़ी, किसानों को मिल रहा 900 रुपये तक अधिक भाव

summer express ,बलिंदर कुमार, कैथल। जिले की अनाज मंडियों में 1509 किस्म की धान की आवक लगातार बढ़ रही है। आवक बढ़ने के साथ ही मंडियों में खरीद प्रक्रिया भी तेज हो गई है। हालांकि मंडियों में पहुंच रही अधिकांश धान में नमी अधिक होने के कारण किसानों को फसल सुखाने के लिए उसे मंडी के...

अंबाला में PM मोदी के जन्मदिवस पर जले आशीर्वाद के दीये, अनिल विज ने की दीर्घायु की कामना

 summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अंबाला के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में देर रात आशीर्वाद के दीये जलाए गए। इस दौरान पूरे पार्क को रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से सजाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, उपायुक्त और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

पंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया...

चंडीगढ़ में 6.20 करोड़ के विकास कार्य मंजूर, पानी-सड़क-पार्क और जनसुविधाओं पर खर्च होगी राशि

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) ने शहर में नागरिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 6.20 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी है। शुक्रवार को मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पानी की सप्लाई, सीवरेज, सड़क, पार्क,...

अंबाला में अधूरे प्रोजेक्टों और अवैध कॉलोनियों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में अधूरे विकास कार्यों, अवैध कॉलोनियों और नगर निगम में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने अंबाला कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शहर के रुके हुए विकास कार्यों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.