Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेज रफ्तार कार ने उजाड़ा परिवार, गर्भवती पत्नी का सहारा छिना

Summer express, कुरुक्षेत्र। शहर में हिट एंड रन की एक दर्दनाक घटना ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 25 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं आठ माह की गर्भवती पत्नी के सामने भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के फिरोजपुर गांव निवासी परमजीत के रूप में हुई है। परमजीत पिछले करीब दो दशक से रतगल गांव में अपने परिवार के साथ रह रहा था और रंगाई-पुताई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करता था। करीब तीन वर्ष पहले उसकी शादी सुधा के साथ हुई थी और वर्तमान में उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है।

मृतक के मामा-ससुर ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परमजीत के साथ मोटरसाइकिल पर सेक्टर-13 की ओर सब्जी लेने जा रहे थे। जब वे 100 फुटा रोड स्थित सर्किट हाउस के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में परमजीत के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि ओमप्रकाश भी घायल हो गए।

घटना के बाद राहगीरों की मदद से दोनों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने परमजीत की नाजुक हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे मोहड़ी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार परमजीत अपने भाइयों से अलग रहकर परिवार की पूरी जिम्मेदारी निभा रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार आर्थिक और मानसिक संकट में घिर गया है। विशेष रूप से गर्भवती पत्नी के सामने जीवनयापन और आने वाले बच्चे के भविष्य को लेकर गंभीर चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।

पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में भी शोक का माहौल है और लोग आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.