Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नई टीम के साथ भाजपा संगठन को नई गति देगी : अर्चना गुप्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपनी पहली प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक प्रतिनिधित्व और युवा नेतृत्व को प्राथमिकता देने का स्पष्ट संदेश दिया है। नई टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विश्वासपात्र चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नई कार्यकारिणी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अधिकांश पदों पर ऐसे नेताओं को मौका दिया गया है जो लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और प्रदेश स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को मजबूती देने की क्षमता रखते हैं। एक-दो अपवादों को छोड़ दिया जाए तो लगभग पूरी टीम में 60 वर्ष से कम आयु के नेताओं को शामिल किया गया है। इससे भाजपा ने भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने और संगठन में नई ऊर्जा भरने का संकेत दिया है।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कई जिला अध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों को पदोन्नति देकर प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है। जवाहर सैनी को प्रदेश सचिव से पदोन्नत कर उपाध्यक्ष बनाया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता को प्रदेश महामंत्री का दायित्व दिया गया है। वहीं, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन चौहान को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। अजय बंसल को लगातार दूसरी बार प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, जबकि रामेश्वर चौहान को भी नई टीम में स्थान दिया गया है। दादरी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सैनी को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी में सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। पार्टी ने ब्राह्मण, ओबीसी और अनुसूचित जाति वर्ग को लगभग 16-16 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है। जाट समाज की हिस्सेदारी करीब 14 प्रतिशत, राजपूत समाज की 13 प्रतिशत और वैश्य समाज की लगभग आठ प्रतिशत रखी गई है। इससे भाजपा ने विभिन्न सामाजिक वर्गों को संगठन में उचित भागीदारी देकर राजनीतिक संतुलन बनाने का प्रयास किया है।

राजनीतिक दृष्टि से भी कार्यकारिणी में सभी प्रमुख नेताओं के प्रभाव को महत्व दिया गया है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के करीबी विधायक लक्ष्मण यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के निकट माने जाने वाले दीपक मंगला, सुनीता दुग्गल और जवाहर सैनी को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के करीबी डॉ. संजय शर्मा की संगठन में वापसी हुई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक सुरेंद्र पाल के भाई अशोक गुर्जर को भी प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर भाजपा ने संगठन और विचार परिवार के बीच बेहतर समन्वय का संदेश देने की कोशिश की है।

भाजपा की यह नई टीम आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठन विस्तार की रणनीति को ध्यान में रखकर तैयार की गई मानी जा रही है, जिसमें अनुभव, सामाजिक प्रतिनिधित्व और युवा नेतृत्व का संतुलित मिश्रण देखने को मिल रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.