Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी, कमियों पर बीओडी बैठक में बनेगी नई नीति

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश में नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश नशा निवारण बोर्ड ने सभी जिलों में औचक निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है।इस अभियान की शुरुआत हमीरपुर जिले से की गई, जहां विभिन्न नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, उपचार व्यवस्था और प्रशासनिक प्रबंधन का विस्तृत जायजा लिया गया।

प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक नरेश ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों में आवश्यक मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं पाई गईं। कुछ स्थानों पर उपचाराधीन मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कमी और प्रशासनिक स्तर पर खामियां सामने आई हैं। इन कमियों को तत्काल दूर करने के लिए संबंधित संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान सामने आए सभी तथ्यों और व्यवस्थाओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह रिपोर्ट बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) की आगामी बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।बैठक में न केवल निरीक्षण के निष्कर्षों पर चर्चा होगी, बल्कि नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन को अधिक जवाबदेह और सुरक्षित बनाने के लिए नए दिशा-निर्देशों पर भी विचार किया जाएगा।नरेश ठाकुर ने बताया कि जिन केंद्रों का अब तक निरीक्षण किया गया है, वहां पाई गई कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों को भी निगरानी बढ़ाने और केंद्रों के नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।प्रदेश के कुछ नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार के दौरान हुई अप्रिय घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बीओडी की बैठक में ठोस नीति तैयार की जाएगी। बोर्ड का प्रयास रहेगा कि सभी नशा मुक्ति केंद्र निर्धारित मानकों का पालन करें और उपचाराधीन मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दादा-पोते की मौत, चालक फरार

Summer express, रेवाड़ी। झज्जर रोड पर सोमवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दादा और उनके पोते की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस...

महिला पहलवान यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, 1133 दिन बाद आया फैसला

Summer express, सुंदर कुंडू ,नई दिल्ली। महिला पहलवानों से जुड़े चर्चित यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया। अदालत ने मामले में सह-आरोपी और डब्ल्यूएफआई के पूर्व सचिव विनोद तोमर...

खादर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 28 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

सुंदर कुंडू, पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल जिले के खादर क्षेत्र के गांव थंथरी में करीब 28 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। राजकीय उच्च विद्यालय थंथरी में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों...

नूंह जाने से पहले बिट्टू बजरंगी हाउस अरेस्ट, जलाभिषेक की नहीं मिली अनुमति

Summer express, सुंदर कुंडू , नूंह। नूंह हिंसा मामले के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को सोमवार को पुलिस प्रशासन ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। बिट्टू बजरंगी नूंह स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। एहतियात के तौर पर रविवार...

अंबाला में एचएसईबी कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए आरोप

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। हरियाणा राज्य विद्युत बोर्ड (एचएसईबी) वर्कर यूनियन ने प्रदेश की तीन अन्य कर्मचारी यूनियनों के साथ मिलकर एक संयुक्त मोर्चे का गठन किया है। इस दौरान यूनियनों ने सरकार द्वारा प्रस्तावित नई कंपनी “एग्रो डिस्को” के गठन का विरोध करते हुए अंबाला कैंट स्थित 12 क्रॉस रोड सब स्टेशन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.