Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डलहौजी में पर्यटन विभाग की सख्ती, 46 पर्यटन इकाइयों पर ₹2.15 लाख का जुर्माना

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौजी और इसके आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाली 46 पर्यटन इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

पर्यटन विभाग के अनुसार, पर्यटन सीजन के दौरान होटल, गेस्ट हाउस और अन्य पर्यटन इकाइयों द्वारा ओवरचार्जिंग, नियमों की अनदेखी और अन्य कमियों की लगातार जांच की जाती है। निरीक्षण के दौरान जिन 46 इकाइयों में खामियां पाई गईं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। विभाग ने सभी संचालकों को सख्त चेतावनी भी दी है कि पर्यटकों से निर्धारित दरों से अधिक शुल्क न लिया जाए और उनके साथ सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

विभाग का मानना है कि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, ताकि वे डलहौजी की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ-साथ यहां से सुखद अनुभव लेकर जाएं और भविष्य में भी इस पर्यटन स्थल की ओर आकर्षित हों।जिला पर्यटन विकास अधिकारी चंबा, राजीव मिश्रा ने बताया कि पर्यटन विभाग समय-समय पर सभी पर्यटन इकाइयों का निरीक्षण करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में अब तक 46 इकाइयों में विभिन्न प्रकार की कमियां पाई गई हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि पर्यटन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है। उन्होंने सभी पर्यटन संचालकों से नियमों का पालन करने और पर्यटकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ऊना से दौड़ीं 50 नई इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया शुभारंभ

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को आईएसबीटी ऊना से 50 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन बसों के संचालन से यात्रियों को सस्ती, आरामदायक और सुरक्षित परिवहन...

हिमाचल पुलिस भर्ती में कट ऑफ डेट पर भड़के युवा, एकमुश्त आयु छूट की उठाई मांग

Summer express मं/डी, धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा डेट ऑफ डेट को लेकर मंडी जिला के युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवाओं ने प्रदेश सरकार से पुलिस भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों को एकमुश्त आयु छूट देने पर आंदोलन के चेतावनी दी है। युवाओं का आरोप है की 6...

जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला, कोरम पूरा न होने से नहीं हुई बैठक

Summer express/शिमला, संजू-: जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को बुलाई गई बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित करनी पड़ी। हैरानी की बात यह रही कि 25 सदस्यीय जिला परिषद का एक भी निर्वाचित सदस्य बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचा। सदस्यों की अनुपस्थिति के चलते...

डलहौजी में पर्यटन विभाग की सख्ती, 46 पर्यटन इकाइयों पर ₹2.15 लाख का जुर्माना

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौजी और इसके आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाली 46 पर्यटन इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना...

सावन के दूसरे सोमवार पर जाटोली शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जिलेभर के शिवालयों में गूंजे ‘हर-हर महादेव’

Summer express/सोलन,भूपेंद्र-:सावन माह के दूसरे सोमवार को सोलन स्थित प्रसिद्ध जाटोली शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की। पूरे मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.