Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम की मैपस्को रॉयल विले सोसायटी में बालकनी का प्लास्टर गिरा, भवन सुरक्षा पर उठे सवाल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-82 स्थित मैपस्को रॉयल विले सोसायटी में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोसायटी की एक बालकनी की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बालकनी के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।

घटना के बाद सोसायटी निवासियों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। उनका कहना है कि इमारत की संरचनात्मक मजबूती और सुरक्षा को लेकर लंबे समय से सवाल उठाए जाते रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

निवासियों के अनुसार, भवन की स्थिति को देखते हुए पहले भी दो बार स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जा चुका है। हालांकि ऑडिट रिपोर्टों के बाद भी सुरक्षा संबंधी खामियों को दूर करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। अब बालकनी का प्लास्टर गिरने की घटना ने निवासियों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

सोसायटी निवासी एस.के. पांडे ने आरोप लगाया कि बिल्डर और संबंधित विभागों को भवन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी पहले से थी, लेकिन इसके बावजूद आवश्यक सुधार कार्यों में गंभीरता नहीं दिखाई गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

घटना के बाद निवासियों ने जिला प्रशासन और जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने पूरे भवन की विस्तृत तकनीकी जांच कराने, मौके का निरीक्षण करने और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने की अपील की है।

निवासियों का कहना है कि यह मामला केवल निर्माण गुणवत्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि सोसायटी में रहने वाले सैकड़ों परिवारों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों से मांग की है कि किसी अप्रिय घटना से पहले भवन की संरचनात्मक स्थिति का आकलन कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम की मैपस्को रॉयल विले सोसायटी में बालकनी का प्लास्टर गिरा, भवन सुरक्षा पर उठे सवाल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-82 स्थित मैपस्को रॉयल विले सोसायटी में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोसायटी की एक बालकनी की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बालकनी के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। घटना के बाद सोसायटी...

अंबाला में बारिश बनी आफत: सड़कों से लेकर बाजारों तक जलभराव, निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। देर रात हुई तेज बारिश ने अंबाला शहर और छावनी की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। कुछ घंटों की बारिश के बाद ही शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़कों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को भारी...

पलवल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। शिक्षा विभाग हरियाणा एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मंगलवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14,...

हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में बढ़ाया देश का मान, 39 में से 10 पदक प्रदेश के नाम: नायब सैनी

Summer express, अंकुर कपूर , चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा निवास में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन, हर घर तिरंगा अभियान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि...

पुरानी रंजिश में डेयरी संचालक की पीट-पीटकर हत्या, 10 से अधिक हमलावरों ने किया हमला

Summer express, बहादुरगढ़। शहर के सूर्य नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। गली नंबर-6 में डेयरी संचालक पर 10 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में भारी रोष है। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.