Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ में नकली मोबिल ऑयल का खेल उजागर, फैक्ट्री से दो ड्रम जब्त

Summer express, बहादुरगढ़। शहर थाना पुलिस ने एमआईई पार्ट-1 स्थित एक औद्योगिक इकाई में छापेमारी कर कथित रूप से नकली वाल्वोलाइन ब्रांड का मोबिल ऑयल तैयार और संग्रहीत किए जाने के मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 210-210 लीटर क्षमता के दो ड्रम बरामद किए हैं। मामले में कॉपीराइट अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को यह शिकायत वाल्वोलाइन कमिंस इंडिया लिमिटेड की अधिकृत एजेंसी लांसर नेटवर्क लिमिटेड के ऑपरेशन मैनेजर लाल सिंह कादयान की ओर से मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एमआईई पार्ट-1 के प्लॉट नंबर-169 स्थित फैक्ट्री में वाल्वोलाइन कंपनी के नाम से नकली प्रीमियम ब्लू 7800 मोबिल ऑयल रखा गया है।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी की। जांच के दौरान परिसर से वाल्वोलाइन ब्रांड के लेबल लगे दो ड्रम मिले। शिकायतकर्ता ने मौके पर निरीक्षण करते हुए बताया कि ड्रमों पर लगे स्टीकर कंपनी के मूल उत्पाद से मेल नहीं खाते और उन पर आवश्यक बारकोड भी मौजूद नहीं था, जिससे उत्पाद के नकली होने की आशंका और गहरा गई।

पुलिस ने फैक्ट्री संचालक जतिन से तेल की खरीद और भंडारण से संबंधित बिल तथा अन्य दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने दोनों ड्रमों को कब्जे में लेकर सील कर दिया।

जांच अधिकारी एसआई धर्मेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 और 65 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद तेल की गुणवत्ता, उसकी वास्तविकता और सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित नकली उत्पाद कहां से लाया गया और इसे किन बाजारों में खपाने की तैयारी थी।

प्रारंभिक जांच में यह मामला ब्रांड की साख को नुकसान पहुंचाने और उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी |

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बहादुरगढ़ में नकली मोबिल ऑयल का खेल उजागर, फैक्ट्री से दो ड्रम जब्त

Summer express, बहादुरगढ़। शहर थाना पुलिस ने एमआईई पार्ट-1 स्थित एक औद्योगिक इकाई में छापेमारी कर कथित रूप से नकली वाल्वोलाइन ब्रांड का मोबिल ऑयल तैयार और संग्रहीत किए जाने के मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 210-210 लीटर क्षमता के दो ड्रम बरामद किए हैं। मामले में कॉपीराइट अधिनियम के तहत...

गुरुग्राम की मैपस्को रॉयल विले सोसायटी में बालकनी का प्लास्टर गिरा, भवन सुरक्षा पर उठे सवाल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-82 स्थित मैपस्को रॉयल विले सोसायटी में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोसायटी की एक बालकनी की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बालकनी के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। घटना के बाद सोसायटी...

अंबाला में बारिश बनी आफत: सड़कों से लेकर बाजारों तक जलभराव, निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। देर रात हुई तेज बारिश ने अंबाला शहर और छावनी की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। कुछ घंटों की बारिश के बाद ही शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़कों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को भारी...

पलवल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। शिक्षा विभाग हरियाणा एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मंगलवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14,...

हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में बढ़ाया देश का मान, 39 में से 10 पदक प्रदेश के नाम: नायब सैनी

Summer express, अंकुर कपूर , चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा निवास में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन, हर घर तिरंगा अभियान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.