Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांवड़ यात्रा के दौरान महिला ने दिया जुड़वा बेटों को जन्म, नाम रखे गए गणेश और कार्तिकेय

Summer express, सुंदर कुंडू, मुजफ्फरनगर। सावन माह और कांवड़ यात्रा के बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से आस्था और मातृत्व का अनोखा संगम देखने को मिला। नीलकंठ से कांवड़ लेकर लौट रही एक महिला कांवड़िया ने रास्ते में प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल में जुड़वा बेटों को जन्म दिया। सावन के पहले सोमवार को हुई इस घटना ने श्रद्धालुओं और अस्पताल स्टाफ को भावुक कर दिया। बाद में दोनों नवजातों का नाम गणेश और कार्तिकेय रखा गया।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के भलस्वा क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय नेहा अपने साथियों के साथ नीलकंठ से कांवड़ लेकर लौट रही थी। सोमवार को मुजफ्फरनगर पहुंचने पर सात माह की गर्भवती नेहा को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उनके साथ चल रहे श्रद्धालुओं ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए नेहा को अपनी गाड़ी से जिला महिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया और सामान्य प्रसव के जरिए नेहा ने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया। समय से पहले जन्म होने के कारण दोनों नवजातों को विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं तथा उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने नेहा और नवजातों का हालचाल जाना तथा अस्पताल प्रशासन को बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने नवजातों के लिए उपहार और मां को फल भेंट कर शुभकामनाएं दीं। नेहा की सहमति से उन्होंने दोनों बच्चों का नाम भगवान शिव के पुत्रों के नाम पर गणेश और कार्तिकेय रखा।

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. मुरली भास्कर ने बताया कि महिला की सामान्य डिलीवरी हुई है और दोनों नवजातों की हालत स्थिर है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके मुजफ्फरनगर पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही है।

करीब 130 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा के दौरान सात माह की गर्भावस्था में नेहा का साहस और श्रद्धा चर्चा का विषय बना हुआ है। नेहा ने इसे भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि उसे अंदाजा नहीं था कि यात्रा के दौरान प्रसव हो जाएगा, लेकिन सब कुछ सकुशल होने से वह बेहद खुश है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांवड़ यात्रा के दौरान महिला ने दिया जुड़वा बेटों को जन्म, नाम रखे गए गणेश और कार्तिकेय

Summer express, सुंदर कुंडू, मुजफ्फरनगर। सावन माह और कांवड़ यात्रा के बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से आस्था और मातृत्व का अनोखा संगम देखने को मिला। नीलकंठ से कांवड़ लेकर लौट रही एक महिला कांवड़िया ने रास्ते में प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल में जुड़वा बेटों को जन्म दिया। सावन के पहले सोमवार को हुई इस घटना...

बहादुरगढ़ में नकली मोबिल ऑयल का खेल उजागर, फैक्ट्री से दो ड्रम जब्त

Summer express, बहादुरगढ़। शहर थाना पुलिस ने एमआईई पार्ट-1 स्थित एक औद्योगिक इकाई में छापेमारी कर कथित रूप से नकली वाल्वोलाइन ब्रांड का मोबिल ऑयल तैयार और संग्रहीत किए जाने के मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 210-210 लीटर क्षमता के दो ड्रम बरामद किए हैं। मामले में कॉपीराइट अधिनियम के तहत...

गुरुग्राम की मैपस्को रॉयल विले सोसायटी में बालकनी का प्लास्टर गिरा, भवन सुरक्षा पर उठे सवाल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-82 स्थित मैपस्को रॉयल विले सोसायटी में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोसायटी की एक बालकनी की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बालकनी के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। घटना के बाद सोसायटी...

अंबाला में बारिश बनी आफत: सड़कों से लेकर बाजारों तक जलभराव, निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। देर रात हुई तेज बारिश ने अंबाला शहर और छावनी की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। कुछ घंटों की बारिश के बाद ही शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़कों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को भारी...

पलवल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। शिक्षा विभाग हरियाणा एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मंगलवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.