Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीएमसी के डॉक्टर और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर को मिला राष्ट्रीय सम्मान

लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज
डीएमसी एंड हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पीएल गौतम और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह को मृतक अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन की ओर से 3 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित 16वें भारतीय अंगदान दिवस समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रदान किया। यह पुरस्कार डीएमसी एंड हॉस्पिटल द्वारा मृतक अंगदान को बढ़ावा देने और अंग प्रत्यारोपण के माध्यम से गंभीर मरीजों को नया जीवन देने के प्रयासों की सराहना के रूप में दिया गया। डॉ. पीएल गौतम ने कहा कि अंगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। किसी प्रियजन को खोने के दुख के बीच अंगदान का फैसला कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सभी अंगदाताओं और उनके परिवारों को समर्पित है, जिन्होंने कठिन समय में भी दूसरों की जिंदगी बचाने का फैसला लिया। साथ ही ट्रांसप्लांट टीम और ग्रीन कॉरिडोर जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने वाले प्रशासनिक अधिकारियों का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान भविष्य में अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और प्रत्यारोपण सेवाओं को और मजबूत बनाने की प्रेरणा देगा। डीएमसी एंड एच मैनेजिंग सोसायटी के सचिव बिपिन गुप्ता ने कहा कि नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन का यह राष्ट्रीय सम्मान पूरे डीएमसी परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने डॉ. पी. एल. गौतम, डॉ. गुरसागर सिंह साहोता, डॉ. संगम पापनेजा, डॉ. सुनीत कथूरिया, संदीप सिंह और पूरी ट्रांसप्लांट टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से कई मरीजों को नई जिंदगी मिली है।
डीएमसी एंड हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ. जीएस वांडर ने कहा कि यह सम्मान अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में डीएमसी की उत्कृष्ट सेवाओं का प्रमाण है। अस्पताल आगे भी नैतिक अंगदान को बढ़ावा देने और बेहतर प्रत्यारोपण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम करता रहेगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन में दर्दनाक घटना: विवाहिता की मौत,छह माह की बच्ची भी मृत मिली

Summer express/सोलन-: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के आंजी सेरी में एक विवाहिता और उसकी छह माह की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला कमरे में फंदे से लटकी मिली, जबकि उसकी छह माह की बेटी पानी से भरी बाल्टी में मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने...

सड़क हादसे में एक परिवार उजड़ा,बेटे ने खोए मां, पिता और दादी

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला के घणाहट्टी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घंडल-सोलह मील के पास कार और एचआरटीसी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार युवक घायल हो गया, जबकि उसकी मां, पिता और...

दीपक बॉक्सर हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब पिलाकर हत्या का आरोप

summer express , हांसी। नारनौंद के गांव धर्मखेड़ी में दीपक बॉक्सर की हत्या के मामले में बास थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हांसी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतक जिले के अजायब निवासी प्रिंस पुत्र हरिओम, जितेंद्र हुड्डा पुत्र राजवीर और आर्यन पुत्र समुद्र के...

पंचकूला के तीन स्कूलों को बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

summer express , पंचकूला। शहर के तीन प्रमुख स्कूलों को वीरवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर विद्यार्थियों को घर भेज दिया और पुलिस को सूचना दी। जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें सेक्टर-15 स्थित...

सोनीपत में 2.93 लाख रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के जेई और एसडीओ गिरफ्तार

summer express , सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जेई आशीष और एसडीओ विष्णु के रूप में हुई है। एसीबी के अनुसार दोनों अधिकारियों को 2.93 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.