Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में कांग्रेस की मीटिंग में हंगामा बैंस के इशारे से आशु के समर्थक भड़के

सौरभ अरोड़ा | लुधियाना
समर न्यूज
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के अपने ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में रखे प्रोग्राम में हंगामा देखने को मिला कुछ कांग्रेस समर्थक यहां एआईसीसी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जनरल डायर की फोटो व उस पर ‘बघेल गो बैक’ के नारे वाली टी-शर्ट पहनकर मीटिंग में शामिल हुए।
इस दौरान मंच से पूर्व एमएलए सिमरजीत बैंस ने चूड़ियां डालने का इशारा किया। यह देखकर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के समर्थक भड़क गए। उन्होंने भी नारेबाजी शुरू कर दी। इसमें खास बात ये है कि इस बार पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को हाईकमान की फटकार के बाद उनके नहीं बल्कि यहां उनके करीबी व पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई।
आशु समर्थकों का आरोप है इसी दौरान राजा वड़िंग ने नारेबाजी कर रहे लोगों पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें “आरएसएस के चमचे” बताया। उन्होंने नारे लगाने वालों से कार्यक्रम से बाहर जाने को कहा और चेतावनी दी कि यदि वे नहीं माने तो विवाद बढ़ सकता है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी ने पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी की चर्चाओं को एक बार फिर हवा दे दी।

इस तरह से हुई िववाद की शुरुआत
वड़िंग की एंट्री पर लगे जिंदाबाद के नारे: भूपेश बघेल और प्रधान राजा वड़िंग की गुरु नानक देव भवन में एंट्री हुई। एंट्री के साथ ही समर्थकों ने राजा वडिंग जिंदाबाद के नारे लगाए। इतने में राजा वडिंग ने जिंदाबाद के नारे लगाने से रोका और कहा कि कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाएं जाए ।
मंच से चूड़ियां डालने का इशाराः पूर्व एमएलए सिमरजीत सिंह बैंस को जब माइक मिला तो उसके समर्थकों ने बैंस जिंदाबाद के नारे लगाए और बैंस ने इशारा किया कि चूड़ियां डालो। इसके बाद सबका मंत्री आशु समर्थक आक्रोशित हो गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। फिर वडिंग ने सभी को चुप करवाने की कोशिश की। इसके बाद वड़िंग व आशु के समर्थक आमने सामने होते हुए नज़र आए। वड़िंग ने उन्हें आरएसएस के चमचे बाहर जाओ गो बैक के नारे लगाए। वड़िंग ने यहां तक कहा कि अब ज्यादा किया तो लड़ाई
हो जाएगी।
टी-शर्ट लहराईः माहौल खराब होने के बाद सबका मंत्री आशु समर्थक बाहर निकल गए और उन्होंने राजा वड़िंग व बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के दलित समुदाय के कार्यकर्ता टी-शर्ट पर बघेल गो बैक का स्लोगन लिखकर लाए थे आशु समर्थकों के बाहर आने के बाद मीटिंग शुरू हुई और नेताओं ने भाषण देने शुरू किए।

कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी के भीतर “स्लीपर सेल” और अनुशासनहीनता के खिलाफ चेतावनी दी है। उनका कहना है कि पार्टी को अंदर से कमजोर करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है।
इस पूरे विवाद की वजह ये है कि चन्नी चाहते हैं कि वह अगले चुनाव का सीएम चेहरा हों। वहीं राजा वडिंग का कहना है कि 2022 में हार के बाद उन्होंने पार्टी को संभाला, ऐसे में अगुआई उनके हाथ में होनी चाहिए।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन में दर्दनाक घटना: विवाहिता की मौत,छह माह की बच्ची भी मृत मिली

Summer express/सोलन-: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के आंजी सेरी में एक विवाहिता और उसकी छह माह की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला कमरे में फंदे से लटकी मिली, जबकि उसकी छह माह की बेटी पानी से भरी बाल्टी में मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने...

सड़क हादसे में एक परिवार उजड़ा,बेटे ने खोए मां, पिता और दादी

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला के घणाहट्टी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घंडल-सोलह मील के पास कार और एचआरटीसी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार युवक घायल हो गया, जबकि उसकी मां, पिता और...

दीपक बॉक्सर हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब पिलाकर हत्या का आरोप

summer express , हांसी। नारनौंद के गांव धर्मखेड़ी में दीपक बॉक्सर की हत्या के मामले में बास थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हांसी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतक जिले के अजायब निवासी प्रिंस पुत्र हरिओम, जितेंद्र हुड्डा पुत्र राजवीर और आर्यन पुत्र समुद्र के...

पंचकूला के तीन स्कूलों को बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

summer express , पंचकूला। शहर के तीन प्रमुख स्कूलों को वीरवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर विद्यार्थियों को घर भेज दिया और पुलिस को सूचना दी। जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें सेक्टर-15 स्थित...

सोनीपत में 2.93 लाख रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के जेई और एसडीओ गिरफ्तार

summer express , सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जेई आशीष और एसडीओ विष्णु के रूप में हुई है। एसीबी के अनुसार दोनों अधिकारियों को 2.93 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.